विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

Peg बनवाने के लिए शराबी ने किया 7 साल के लड़के को किडनेप, बनाने से किया मना तो किया ऐसा...

महाराष्ट्र (Maharashtra,) के नागपुर (Nagpur) में कुछ ऐसा हुआ, जिसको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक शराबी ने सात वर्षीय लड़के का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसे गिलास में शराब भरने के लिए कहा.

Also Read in
Peg बनवाने के लिए शराबी ने किया 7 साल के लड़के को किडनेप, बनाने से किया मना तो किया ऐसा...
Peg बनवाने के लिए शराबी ने किया 7 साल के लड़के को किडनेप, मना किया तो

महाराष्ट्र (Maharashtra,) के नागपुर (Nagpur) में कुछ ऐसा हुआ, जिसको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक शराबी ने सात वर्षीय लड़के का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसे गिलास में शराब भरने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि आरोपी 27 वर्षीय राधेश्याम रमती शर्मा को वर्धमान नगर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. 

Sex Change कराने के बाद पुलिस कॉन्स्टेबल ने रचाई लड़की से शादी, बोले- 'अब खुशी से जी पाउंगा...' देखें Video

पुलिस ने कहा कि लड़का सोमवार को अपने घर के पास खेल रहा था, जब आरोपी मोटरसाइकिल पर आया और उसे अपने वाहन पर बैठने के लिए मजबूर किया. पुलिस ने बताया कि राधेश्याम नाबालिक को पास की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने शराब की बोतल और गिलास निकाले. उसने लड़के से पेग बनाने को कहा. 

शेर ने बस पर Attack करने के लिए लगाई दौड़, जैसे ही आया पास तो ड्राइवर ने किया ऐसा... देखें पूरा Video

पुलिस ने कहा, जब लड़के ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे डंडे से पीटा और छोड़ दिया. उसी समय लड़के के माता-पिता ने अपने बेटे को ढूंढना शुरू कर दिया और से झाड़ियों में पाया. फिर इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. 

Ratan Tata ने शुरू किया नया Mission, दिल छू लेने वाला Video शेयर कर बोले- 'देश हम सबको चलाना है...'

पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर 363 (अपहरण) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण)  पर धारा लगा दी गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Nagpur, Drunk Man Kidnaps Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com