विज्ञापन

तुरई का छिलका भी नहीं होगा वेस्ट, झट से बना लें उंगली चाटने वाली चटनी, 1 की जगह खा जाओगे 4 रोटी

अगर आर तुरई की सब्जी बनाकर इसके छिलकों को फेंक देते हैं, तो एक बार इससे बनने वाली चटनी ट्राई करें. यहां जानते हैं रेसिपी-

तुरई का छिलका भी नहीं होगा वेस्ट, झट से बना लें उंगली चाटने वाली चटनी, 1 की जगह खा जाओगे 4 रोटी
Turai Peel Chutney : तुरई के छिलकों से बनाएं चटनी

तुरई की सब्जी बनाते समय ज्यादातर लोग इसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों से ऐसी स्वादिष्ट और चटपटी चटनी तैयार की जा सकती है, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है? ये रेसिपी न सिर्फ जीरो-वेस्ट कुकिंग का एक अच्छा एग्जामपल है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है. मूंगफली, दाल, लहसुन और मसालों के साथ तैयार होने वाली ये चटनी रोटी, चावल, डोसा और इडली के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. एक बार इसे बनाने के बाद आप शायद ही कभी तुरई के छिलकों को फेंकेंगे. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Rasoi by Lata पर शेयर किया गया है. यहां जानते हैं रेसिपी-

वीडियो में देखें रेसिपी...

मसालों और दालों से बढ़ाएं स्वाद

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले तुरई को अच्छी तरह धोने से होती है. इसके बाद छिलके उतारकर उन्हें अलग रखें और हल्के-हल्के टुकड़ों में काट लें. इसके बाद चटनी बनाने के लिए मसाले तैयार करें. इसके लिए एक कटोरी मूंगफली, दो चम्मच चना दाल, एक चम्मच उड़द दाल, एक चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच जीरा, चार सूखी लाल मिर्च और चार लहसुन की कलियां तैयार रखें. आप चाहें, तो लहसुन छोड़ भी सकते हैं.

धीमी आंच पर भूनें सारी सामग्री

एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें और उसमें चुटकीभर हींग डालें. सबसे पहले मूंगफली को सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद जीरा, धनिया, लाल मिर्च, लहसुन, उड़द दाल और चना दाल डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह रोस्ट करें. कुछ करी पत्ते डालने से इसका फ्लेवर और भी बढ़ जाता है.

छिलके और टमाटर मिलाकर पकाएं

अब कड़ाही में कटे हुए तुरई के छिलके डालें और कुछ मिनट तक भूनें. इसके बाद एक कटा हुआ टमाटर, स्वादानुसार नमक और चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को ढककर करीब दो मिनट तक पकाएं ताकि छिलके नरम हो जाएं.

इमली और गुड़ से दें खास ट्विस्ट

जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें थोड़ा सा इमली का गूदा और थोड़ा गुड़ डालें. गुड़ चटनी को हल्की मिठास और गहराई देता है, जबकि इमली खट्टापन बढ़ाती है. इसे ठंडा होने दें.

पीसें और लगाएं तड़का

मिश्रण ठंडा होने के बाद मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. अब ऊपर से सरसों, सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ते का तड़का लगाएं. तैयार है तुरई के छिलकों की स्वादिष्ट चटनी, जिसे रोटी, चावल, डोसा या इडली के साथ परोसा जा सकता है. यह ऐसी रेसिपी है जो स्वाद के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की बर्बादी भी रोकती है.

ये भी पढ़ें - कुंदरू का अचार कैसे बनाएं? कड़ाही में चटपटा Kundru Ka Achar बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ridge Gourd, Ridge Gourd Advantages, Ridge Gourd Benefits, Ridge Gourd Benefits In Hindi, Ridge Gourd Benifite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com