विज्ञापन

ठेले जैसा गोलगप्पे का पानी घर पर कैसे बनाएं? खट्टा-मीठा तीखा पानी बनाने की आसान रेसिपी

आप घर में मौजूद पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, इमली, नींबू और कुछ मसालों से आप ये स्वादिष्ट गोलगप्पे का पानी आसानी से बना सकते हैं. यहां जानिए घर पर बाजार जैसा चटपटा गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं?

ठेले जैसा गोलगप्पे का पानी घर पर कैसे बनाएं? खट्टा-मीठा तीखा पानी बनाने की आसान रेसिपी
गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं?

गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई गोलगप्पे खाना पसंद करता है. कई लोग बाहर के गोलगप्पे और पानी से बचते हैं और घर पर ही गोलगप्पे बनाना पसंद करते हैं. गोलगप्पे तो बन जाते हैं, लेकिन जो मुश्किल काम है वो बाजार जैसा स्वादिष्ट, खट्टा-मीठा और चटपटा पानी कैसे तैयार किया जाए. आज हम बनाएंगे बाजार और ठेले जैसा खट्टा-मीठा, तीखा और ताजगी से भरपूर पानी पूरी का पानी. इस रेसिपी की सबसे खास बात है इसमें लगने वाला जीरा और हींग का तड़का, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. इस पानी को बनाने के लिए आपको किसी महंगी सामग्री की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, इमली, नींबू और कुछ मसालों से आप ये स्वादिष्ट गोलगप्पे का पानी आसानी से बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं?

चटपटा गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @FoodzLife नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में घर पर गोलगप्पे का पानी बनाने के बारे में बताया है. इस पानी को बनाने के लिए आपको कुछ साधारण मसालों, पुदीना, धनिया और इमली की जरूरत होगी. गोलगप्पे के स्वादिष्ट पानी के लिए सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा अदरक लेकर उनका बारीक पेस्ट तैयार कर लें. यही पेस्ट पानी को ताजगी और शानदार स्वाद देता है. इसके बाद एक बड़े बर्तन में लगभग 500 मिलीलीटर पानी लें. इसमें स्वादानुसार सफेद नमक और काला नमक मिलाएं. इसके बाद चाट मसाला, आमचूर पाउडर और थोड़ी हींग डालें. ये सभी मसाले गोलगप्पे के पानी को चटपटा और जायकेदार बनाते हैं.

नींबू और इमली से बढ़ेगी खटास

पानी में एक बड़े नींबू का रस डालें. इसके साथ इमली और खटाई का गाढ़ा पल्प भी मिला लें. ये मिश्रण पानी को खट्टा-मीठा स्वाद देता है, जो गोलगप्पे के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. अब तैयार किए गए पुदीना-धनिया के पेस्ट को पानी में अच्छी तरह मिला दें. इसके बाद पानी का रंग हरा और स्वाद काफी ताजगी भरा हो जाएगा. अगर आपको तीखा स्वाद पसंद है तो थोड़ी कुटी हुई लाल मिर्च भी मिला सकते हैं.

जीरा और हींग का तड़का

गोलगप्पे के पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में थोड़ा सा तड़का लगाएं. गरम तेल में जीरा और हींग भूनकर इसे पानी में डाल दें. ये तड़का पानी की खुशबू और स्वाद दोनों को कई गुना बढ़ा देता है. इसके अलावा रेसिपी में कच्चे आम के छोटे टुकड़े या नींबू के स्लाइस डाल सकते हैं. यही छोटी-छोटी चीजें स्वाद को और भी बेहतर बनाती हैं.

यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं? शेफ से जानें 15 मिनट में कढ़ी-चावल एक साथ बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golgappa, Golgappe Ka Pani Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com