विज्ञापन

20 साल के लड़के ने स्टार्टअप फाउंडर का जीता दिल, 24 डोनट्स लेकर 8000 किमी दूर पहुंच गया

20 वर्षीय प्रोग्रामर डोनट्स और हाथ से लिखी चिट्ठी लेकर स्टार्टअप फाउंडर से मिलने सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया. बाद में भेजा गया उसका ईमेल वायरल हो गया. खुद उसी फाउंडर ने एक्स पर शेयर किया है.

20 साल के लड़के ने स्टार्टअप फाउंडर का जीता दिल, 24 डोनट्स लेकर 8000 किमी दूर पहुंच गया
20 साल के लड़के ने स्टार्टअप फाउंडर का जीता दिल
X/@jaixbhatia

Viral News: एक 20 वर्षीय प्रोग्रामर ने सिर्फ एक ईमेल से स्टार्टअप फाउंडर का दिल जीत लिया. उसने उस AI कंपनी के फाउंडर तक पहुंचने के लिए जो तरीका अपनाया. उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. यहां तक खुद फाउंडर ने उसके ईमेल और लेटर को एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि उसे अब तक मिले सबसे बेहतरीन ईमेल में से एक है. अब 20 साल के लड़के का लेटर और ईमेल काफी वायरल हो रहा है. साथ ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

'सबसे बेहतरीन ईमेल में से एक'

दरअसल, कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को के रहने वाले जय भाटिया (@jaixbhatia) एक्स पर एक पोस्ट किया है. जय Turnstone AI के फाउंडर हैं. उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि यह ईमेल अब तक मिले सबसे बेहतरीन ईमेल में से एक है.

जय भाटिया ने एक्स पर एक ईमेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. ईमेल Logon Hogg ने जय भाटिया को भेजा था. ईमेल में Logon ने लिखा हेल्लो जय, मैं अभी SF (सैन फ्रांसिस्को) में हूं. कल हाथ में 24 डोनट्स लेकर मैंने आपका ऑफिस ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन बदकिस्मती से मुझे वह नहीं मिला. 

Logon ने ईमेल में बताया कि वह जय को एक पत्र देने के लिए लिखा था. जब उनका ऑफिस नहीं मिला तो वह वापस लंदन लौट आया. अब उस पत्र को ईमेल के साथ अटैच कर दिया है. Logon ईमेल में लिखा कि मुझे उम्मीद है कि यह आप तक उसी तरह पहुंच जाएगा, जैसे कि मैंने इसे खुद आकर दिया होता. 

पत्र में लड़के ने क्या लिखा?

ईमेल के साथ अटैच पत्र में Logon ने लिखा, "प्रिय जय, मैं यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि मैं आपकी कहानी और आपकी सफलता से बहुत प्रेरित हूं." उसने पत्र में बताया कि वह 20 साल का है और खुद से प्रोग्रामिंग सीखने वाला एक प्रोग्रामर है. वह YC प्रोग्राम में शामिल होने के लिए स्कूल छोड़ने वाला है. 

Logon Hogg ने चिट्ठी में लिखा कि सबसे अहम बात यह है कि आप जैसे लोग मुझे बड़ा सोचने और उसे हकीकत में बदलने का आत्मविश्वास देते हैं. मुझे उम्मीद है कि आप और आपकी टीम इन डोनट्स का आनंद लेंगे, अगर आप आस-पास हैं, तो मुझे आपके साथ लंच या डिनर करके बहुत खुशी होगी. 

उसने ईमेल में पत्र को अटैच करने के साथ आखिरी में लिखा कि आप यकीनन बहुत व्यस्त होंगे, लेकिन अगर आपके पास समय हो, तो मैं आपको दिखाना चाहूंगा कि हमने क्या बनाया है. क्या आपकी टीम इसे एक हफ्ते के लिए फ्री में आज़मा सकती है? मुझे यकीन है कि टोकन की लागत और डीबगिंग के समय को कम करने का यह सबसे असरदार तरीका है. आखिरी में उसने नाम Logon Hogg लिखा. 

यह भी पढ़ें | भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral X Post, Startup Founder, US Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com