विज्ञापन

मक्के की रोटी बनाते समय क्यों टूट जाती है? इस ट्रिक से बिना बेले मिनटों में बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट रोटी

क्या है सर्दियों की स्पेशल मक्के की रोटी को बिना टूटे बनाने की आसान ट्रिक.

मक्के की रोटी बनाते समय क्यों टूट जाती है? इस ट्रिक से बिना बेले मिनटों में बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट रोटी
मक्के की रोटी टूटने का कारण.
NDTV

ठंड का मौसम आते ही भारतीय घरों में सरसों के साग और मक्के की रोटी की मांग बढ़ जाती है. लेकिन मक्के की रोटी बनाते समय ज्यादातर लोगों की रोटी तवे पर पहुंचने से पहले ही टूट जाती है. अगर आपकी भी मक्के की रोटी टूट जाती है, किनारों से फट जाती है और सख्त हो जाती है, तो गलती आपकी नहीं, आटा गूंथने के तरीके की है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर (kw.sidra) ने एक ऐसी आसान ट्रिक शेयर की है, जिससे मक्के की रोटी एकदम सॉफ्ट और गोल बनेगी, वो भी बिना टूटे. तो चलिए जानते हैं वो ट्रिक.

मक्के की रोटी टूटती क्यों है? 

गेहूं के आटे में ग्लूटेन होता है, जिससे वो चिपकता है और आसानी से बेल जाता है. मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता. इसलिए अगर आप उसे ठंडे पानी से गूंथेंगे, तो वो बिखर जाएगा. दूसरी वजह है आटे को ज्यादा देर तक रखना. मक्के का आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटी बनानी चाहिए. अगर आटा सूख गया, तो रोटी में दरार आ जाएगी. इसलिए इस रेसिपी में उबलते पानी का इस्तेमाल किया गया है. 

यहां देखें वीडियो-

कैसे बनाएं परफेक्ट मक्के की रोटी- 

सामग्री- 

  • मक्के का आटा- 2 कप
  • उबलता हुआ पानी- 2 कप
  • नमक- 1 चम्मच
  • सरसों का साग- सर्व करने के लिए

विधि-

  1. एक कड़ाही या भगोने में 2 कप पानी उबालें. पानी में उबाल आते ही 1 चम्मच नमक डाल दें.
  2. अब गैस धीमी करके इसमें 2 कप मक्के का आटा डालें और चम्मच से तेजी से मिलाएं. 
  3. आटा डालते ही गैस बंद कर दें. अब इसे किसी थाली में निकालकर हाथ से अच्छे से गूंथ लें.
  4. हाथ जलने से बचने के लिए थोड़ा ठंडा होने दें, फिर गूंथें. उबलते पानी से गूंथा आटा एकदम नरम हो जाता है, जैसे गेहूं का आटा होता है. 
  5. यही वजह है कि रोटी टूटती नहीं है. आटे को गूंथने के बाद उसमें चाकू से 10 से 15 कट लगाकर छोटे-छोटे पेड़े बना लें. 
  6. मक्के की रोटी को बेलन से बेलने की कोशिश मत कीजिए. ये सबसे बड़ी गलती है.
  7. एक पेड़ा लें और उसे एक प्लास्टिक की थैली के बीच में रखें. अब उसके ऊपर से एक भारी थाली या प्लेट से दबाएं. 
  8. रोटी अपने आप गोल और एक बराबर पतली हो जाएगी. अगर हाथ से बनानी है, तो हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हथेली से धीरे-धीरे दबाते हुए गोल करें.
  9. अब रोटी को धीरे से उठाकर गरम तवे पर डालें. एक तरफ से सेंकने के बाद पलट दें. 
  10. दोनों तरफ से अच्छे से सेंकें. सेंकने के बाद ऊपर से मक्खन या देसी घी जरूर लगाएं. इससे रोटी देर तक सॉफ्ट रहती है.

ये भी पढ़ें- राजस्थानी स्टाइल में प्याज की सब्जी कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makki Ki Roti, Makki Ki Roti And Sarson Ka Saag, Makki Ki Roti Bina Tute Kaise Banaen, Makki Ki Roti Cooking Tips, Makki Ki Roti Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com