बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में 13 मासूम बच्चों की मौत का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि दशकर्म के दिन गांव में एक नया विवाद खड़ा हो गया. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस दौरान जेडीयू नेता अजीत यादव घायल हो गए. उनकी नाक में चोट लगने के कारण काफी खून बहने लगा.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके मद्देनजर एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर करीब 10 मिनट तक ही गांव में रुके और इसके बाद वहां से रवाना हो गए. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी राघोपुर पहुंचने की चर्चा थी, लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में रद्द हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, हाल ही में हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद रविवार को उनके दशकर्म के अवसर पर प्रशांत किशोर पीड़ित परिवारों से मिलने और संवेदना व्यक्त करने राघोपुर पहुंचे थे. इसी दौरान हादसे की जांच को लेकर बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू नेता अजीत यादव के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई. मारपीट की इस घटना में जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को तैनात किया गया.
ये भी पढ़ें : 'जहरीले सांप' से लेकर 'मोदी के बाप' तक... मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान, जिन पर मच चुका है बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं