विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस मिला अमेरिकी महिला का खोया AirPods, बोली- US में ये कभी नहीं मिलता

महिला ने दावा किया कि फ्लाइट में खोए उसके AirPods दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ की मदद से वापस मिल गए. उसने कहा कि अमेरिका में खोया सामान कभी वापस नहीं मिला.

दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस मिला अमेरिकी महिला का खोया AirPods, बोली- US में ये कभी नहीं मिलता
दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस मिला अमेरिकी महिला का खोया AirPods
Instagram/brittanygreyyadav

Viral Video: भारत आई एक अमेरिका महिला का दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा अनुभव हुआ, जिसने उसका दिल जीत लिया. महिला 4 दिन पहले अपना AirPods फ्लाइट में भूल गई थी. उसे लगा था कि शायद ही उसे AirPods वापस मिल पाएगा. कुछ लोगों ने भी कहा कि भूल जाओ, उसे यह भारत है. हालांकि, 4 दिन बाद उसका खोया हुआ AirPods उसे मिल गया. अमेरिका महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है और उसने कहा कि अमेरिका में ये उसे कभी वापस नहीं मिलता.

भारतीय युवक से की शादी

विदेशी महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ की ईमानदारी और AirPods ढूंढने की कोशिश की तारीफ की है. उसने भारत के रहने वाले अजय यादव (@yadavaj) ने शादी की है और अक्सर भारत आती-जाती रहती है. अमेरिका महिला Brittany Grey के पति अजय एक Entrepreneur हैं. वह Otto AI के फाउंडर हैं.

फ्लाइट में भूल गई थी एयरपॉड्स

Brittany ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि लगभग चार दिन पहले की बात है, मैं अपने एयरपॉड्स फ्लाइट में ही भूल गई थी. मुझे 50-50 चांस लग रहा था कि शायद ये वापस मिल जाएं. वहीं दूसरी तरफ, एक व्यक्ति ने कहा, "नहीं, अब ये गए, यह भारत है. ये अब वापस नहीं मिलेंगे." 

शुरुआत में उसे भी लगभग यकीन हो गया कि अब AirPods नहीं मिल पाएगा, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने उस खोए हुए AirPods को ढूंढ निकाला और 4 दिन के भीतर उन्हें वापस लौटा दिया. उसने कहा कि अमेरिका के एयरपोर्ट पर मेरी जो भी चीज़ें गायब हुईं हैं, वो आज तक वापस नहीं मिल पाई. उसने लोगों से सवाल किया कि आप लोगों के साथ क्या हुआ है और कैसा अनुभव रहा है?

'अमेरिका में होता तो नहीं मिलता'

US मूल की महिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमेरिका को लेकर अपना अनुभव बताया कि या तो लोगों ने सामान (लैपटॉप, किंडल, वॉलेट) चुरा लिया, या फिर वह 'लॉस्ट एंड फाउंड' (खोया-पाया विभाग) में चला गया, लेकिन किसी ने भी संपर्क करने या मदद करने की जहमत नहीं उठाई, ताकि मुझे मेरा सामान वापस मिल सके. हो सकता है कि यह कोई छोटी सी बात हो, लेकिन मेरे लिए इस तरह की ईमानदारी और कोशिश बहुत अच्छी लगी.

यह भी पढ़ें | जापानी लड़की ने पहली बार वंदे भारत में किया सफर, बोली- उम्मीद से ज्यादा सफाई है

दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ का किया धन्यवाद

फ्लाइट में छूटा AirPods को वापस उसे लौटने पर अमेरिका महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ का धन्यवाद किया. हालांकि, उसने अपनी एक परेशानी भी साझा की. उसने बताया कि सिक्योरिटी चेक के दौरान आप लोग मुझे अभी भी बहुत परेशान करते हैं. उसने आखिरी में लिखा कि मैं बिल्कुल नहीं चाहती थी कि कुछ ही महीनों के अंदर मुझे अपने पति से नया सामान खरीदना पड़े. 

यह भी पढ़ें | भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Delhi Airport News, Viral News, IGI Airport At Delhi, Viral News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com