IPL 2020 DC Vs RR: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 13 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल (IPL Points Table) में टॉप पर पहुंच गया है. वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) 7वें नंबर पर है. यहां से राजस्थान का आगे का सफर काफी मुश्किल हो गया है. मैच के हीरो एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) रहे. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. मैच में काफी समय से शांत संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला भी गरजा. उन्होंने दो ताबड़तोड़ छक्के जड़े. उनके एक छक्के को देखकर तो शेन वॉर्न (Shane Warne) भी खड़े हो गए और तालियां बजाने लगे. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
अक्षर पटेल 7वां ओवर करने आए. उस वक्त राजस्थान रॉयल्स 2 विकेट खोकर 51 रन बना चुका था. संजू सैमसन क्रीज पर थे. उनका बल्ला काफी समय से शांत था. सैमसन ने पटेल की गेंद पर आगे बढ़कर धमाकेदार छक्का जड़ा. उन्होंने 102 मीटर लम्बा छक्का मारा. उनके छक्के को देखकर शेन वॉर्न भी खड़े हो गए और तालियां बजाने लगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Viral Video:
#IPL2020 #DCvsRR #RRvsDC : Sanju Samson Six : dance, crash, boom. Samson's stepping out, making room and then 102 m Long six. pic.twitter.com/o4YXAO78G8
— IPL 2020 HIGHLIGHT (@ipl2020highlite) October 14, 2020
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की अर्धशतकीय पारियों के बाद आखिरी ओवरों में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हराया. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम आठ मैचों में छह जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी जबकि राजस्थान की टीम इतने ही मैच में तीन जीत और छह अंक के साथ सातवें नंबर पर है.
दिल्ली कैपिटल्स ने धवन और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 161 रन बनाने के बाद राजस्थान को आठ विकेट पर 148 रन पर रोक दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं