हर घर में पूजा-पाठ या खास मौकों पर चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल खूब होता है. दिवाली आने वाली है, अब चाहे पूजा की लुटिया हो, दीपक हो या भोग के बर्तन, सभी के लिए चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा. अब जब बर्तन इतने समय बाद निकलेंगे, तो उन्हें साफ करने में कई दिक्कतें आ सकती हैं. चांदी की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हवा के संपर्क में आते ही कुछ ही दिनों में इसकी सतह पर काली परत जमने लगती है. बर्तन इतने काले और बेनूर हो जाते हैं कि उन्हें किसी के सामने निकालने में भी झिझक होने लगती है.
अक्सर लोग इन्हें चमकाने के लिए बाजार से महंगे लिक्विड लाते हैं या फिर घंटों बैठकर पाउडर से रगड़ते हैं, इससे मेहनत तो लगती ही है, साथ ही हाथों की त्वचा खराब होने का डर रहता है और बर्तनों पर बारीक निशान भी पड़ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एक भी रुपया खर्च किए और बिना हाथों को तकलीफ दिए, सिर्फ 10 से 15 मिनट में आप इन्हें बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं?
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
जानें रसोई में मौजूद चीजों से चांदी को साफ करने की सबसे आसान और असरदार तरीका क्या है?
- सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में इतना पानी चढ़ाएं जिसमें आपके सारे काले पड़े बर्तन आराम से डूब जाएं, गैस ऑन करके पानी को थोड़ा गर्म होने दें.
- आपके घर में बचा हुआ या पुराना एल्युमिनियम फॉइल पड़ा हो, जिसे आप फेंकने वाले थे, तो उसके 4 से 5 छोटे-छोटे टुकड़े या बॉल बनाकर गर्म पानी में डाल दें.
- अब अपने काले पड़े चांदी के बर्तनों, गिलास, कटोरी या फिर चांदी के सिक्कों और पायल को इस उबलते पानी में डाल दें.
- पानी जैसे-जैसे खौलेगा, एल्युमिनियम फॉइल और गर्म पानी के बीच रासायनिक क्रिया होगी.
- आप देखेंगे कि बर्तनों की काली परत अपने आप छूटकर पानी में घुलने लगेगी.
- गिलास जैसे बर्तनों के अंदर का वो हिस्सा जहाँ हाथ भी नहीं पहुँचता, वहाँ की कालिमा भी मिनटों में गायब हो जाएगी.
- 10 से 15 मिनट बाद बर्तनों को चिमटे या किसी कपड़े से बाहर निकाल लें.
- साफ पानी से धोकर इन्हें किसी सूखे कपड़े से पोंछ लें.
बिना घिसे और बिना मेहनत के आपके चांदी के बर्तन बिल्कुल वैसे ही जगमगाने लगेंगे जैसे आप अभी-अभी इन्हें बाजार से खरीदकर लाए हों.
इसे भी पढ़ें: इंडक्शन पर कौन से बर्तन का इस्तेमाल करें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं