विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2022

iPhone 14 सीरीज लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

एक इवेंट में iPhone 14 और 14 Pro मॉडल लॉन्च किए. पिछले साल की तरह, कंपनी ने मामूली बदलाव के साथ 4 मॉडल का अनावरण किया.

iPhone 14 सीरीज लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
Apple iPhone 14 सीरीज लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Apple ने 8 सितंबर को एक इवेंट में iPhone 14 और 14 Pro मॉडल लॉन्च किए. पिछले साल की तरह, कंपनी ने मामूली बदलाव के साथ 4 मॉडल का अनावरण किया. रेगुलर लाइन-अप को अब मिनी वर्जन के बजाय दो वेरिएंट- iPhone 14 और iPhone 14 Plus मिलते हैं. प्रो सीरीज में iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं. हालांकि, लोगों ने ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया और फोन के लॉन्च के बाद मज़ेदार कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. कई लोगों ने हैशटैग #AppleEvent और #iPhone14 के साथ ढेरों चुटकुले और मीम्स ट्विटर पर शेयर किए.

हालांकि, इस बार, लोगों ने iPhones के नीरस डिज़ाइन का मज़ाक उड़ाने के लिए कई एंगल्स का सहारा लिया. हमें उम्मीद है कि ये मीम्स और जोक्स देखकर आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

जहां तक मीम्स का सवाल है, इन मजेदार मीम्स पर एक नजर डालें क्योंकि हमने आपके लिए सबसे अच्छे मीम्स ढूंढे हैं:

नए iPhones के लॉन्च के साथ, Apple ने iPhone 11 सीरीज को भी बंद कर दिया है. जो लोग कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और बैटरी चाहते हैं, उन्हें ये नए iPhone 14 Plus वेरिएंट के साथ मिल सकेंगे.

9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर व आलिया ने फिल्म को लेकर कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple IPhone 14 Launch, IPhone 14 Launch, IPhone 14, IPhone 14 Series, IPhone 14 Series Launch, Apple IPhone 14 Series, Funny Memes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com