Emergency Alert System Test Memes: आज का दिन उन लोगों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं रहा, जिनका फोन अचानक 11:40 के आसपास 'पागलों' की तरह थरथराने लगा. एक डरावनी 'बीप-बीप' वाली आवाज और स्क्रीन पर चमकता 'Emergency Alert' का संदेश. इस आवाज ने करोड़ों लोगों के होश फाख्ता कर दिए. लोग जब तक संभलते, तब तक इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि, पहली नजर में तो लगा कि पड़ोसी मुल्क ने मिसाइल दाग दी है या फिर फोन में कोई जिन्न घुस गया है. लोग डर के मारे फोन पटकने ही वाले थे कि समझ आया भाई ये तो टेस्टिंग मैसेज है.
"अचानक “Extremely Severe Alert” आया तो एक पल के लिए लगा फोन हैक हो गया 😳 फिर पता चला — ये सरकार का टेस्ट मैसेज था दिल सच में तेज धड़क गया 😅".#Alert 🚨.#SafetyFirst 🛡️.#India 🇮🇳.#TestMessage 📢.#StayAware 👀. pic.twitter.com/piDwi7P6io
— Ujjwal Srivastava (@Ujjwal_S_1999) May 2, 2026
फोन पर इमरजेंसी अलर्ट (Government Emergency Alert Test)
दूरसंचार विभाग (DoT) असल में अपने 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' की ताकत आजमा रहा था. मकसद नेक है...भविष्य में आने वाली किसी भी कुदरती आफत जैसे भूकंप या बाढ़ के वक्त आपको वक्त रहते आगाह करना, लेकिन इस सायरन की आवाज इतनी 'कातिलाना' थी कि कुछ लोगों ने तो मजाक में यहां तक कह दिया कि 'आफत से पहले इस आवाज से ही हार्ट अटैक आ जाएगा'. यह सिस्टम आम मैसेज से अलग है, जो नेटवर्क जाम होने पर भी आपके फोन तक पहुंच जाता है.
Horror movie dekh raha tha aur achanak se ye Cell Broadcast alert aa gaya 😱🫨 pic.twitter.com/14O2LxChC3
— Atulya (@DesiMemesTweets) May 2, 2026
मीमबाजों ने महफिल लूट ली (Social Media Flooded with Hilarious Memes)
जैसे ही ये साफ हुआ कि सब खैरियत है, 'X' (ट्विटर) पर मीम्स की बारिश शुरू हो गई. किसी ने रजनीकांत का 'हिला डाला ना' वाला फोटो चिपकाया, तो कोई बोला, 'बिना अलार्म के ही सरकार ने कुंभकरणों को जगा दिया'.
जिस जिसको Government of India का अलर्ट नहीं आया : #alert pic.twitter.com/B6h9TiK11p
— Qasim Husain 🇮🇳 (@qasim_says_) May 2, 2026
एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, वो हॉरर फिल्म देख रहा था और इस बीप ने उसकी रूह निकाल दी. मजाहिया अंदाज में लोग अब एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि, 'भाई तेरा फोन भी चिल्लाया क्या?'
Bro I was sleeping and suddenly an alert message rang in my phone and I thought My phone got hacked or something I was so scared 😭
— LT Sukuna🩸🔩| |Comeback Arc🔥🗣️ (@LowTierSukuna) May 2, 2026
Shit literally ruined my sleep smh
Did y'all get the alert as well? pic.twitter.com/vaDodTLcm0
बीप साउंड मीम्स (Alert System: Safety or Panic Trigger?)
भले ही इस बीप ने कुछ देर के लिए माहौल में खौफ भर दिया हो, लेकिन सच तो ये है कि ये तकनीक हमारी हिफाजत के लिए बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी चेतावनियां आपदा के समय हजारों जानें बचा सकती हैं. फिलहाल तो जनता इस झटके से उबरकर सोशल मीडिया पर हंसी के ठहाके लगा रही है. वैसे, आपके फोन ने जब ये शोर मचाया, तब आप क्या कर रहे थे?
This Indian Govt notification alert has almost given me heart attack 📳😭 pic.twitter.com/Wc7yIgUink
— HolyPun (@HolyPun) May 2, 2026
कुल मिलाकर, सरकार का यह टेस्ट कामयाब रहा...न सिर्फ सिस्टम की जांच हो गई, बल्कि पूरे देश को एक साथ 'जगा' भी दिया गया. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक, आज हर मोबाइल ने अपनी मौजूदगी का अहसास कराया. सुरक्षा के लिहाज से यह कदम काबिले-तारीफ है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: चलते-चलते अचानक गायब हो गई सड़क, ट्रक के साथ जो हुआ देख कांप जाएगी रूह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं