विज्ञापन

वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, यूपी, राजस्थान, गुजरात में होंगे 13 स्टॉपेज, देखें लिस्ट

रेलवे बोर्ड ने वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और ठहराव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन से तीनों राज्यों के बीच धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बीच सीधा संपर्क होगा.

वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, यूपी, राजस्थान, गुजरात में होंगे 13 स्टॉपेज, देखें लिस्ट
वाराणसी से साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन मंजूर
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • रेलवे ने वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन को दी मंजूरी.
  • उत्तर प्रदेश से राजस्थान होते हुए गुजरात पहुंचेगी यह ट्रेन.
  • वाराणसी-साबरमती ट्रेन का तीन राज्यों में 13 स्टॉपेज होंगे.

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों और पर्यटकों की मांग को ध्यान में रखते हुए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और ठहराव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन के शुरू होने से यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगा. इस ट्रेन से तीनों राज्यों के बीच धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बीच सीधा संपर्क होगा. रेलवे बोर्ड के अनुसार, ट्रेन नंबर 12205/12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कई प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित करने की अनुमति दी गई है.

12205/12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मुख्य रूप से गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड के रास्ते चलाई जाएगी.

ट्रेन नंबर 12205/12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस का स्टॉपेज

मिर्जापुर
सूबेदारगंज (प्रयागराज)
गोविंदपुरी (कानपुर)
टूंडला
ईदगाह आगरा
भरतपुर
बांदीकुई
जयपुर
किशनगढ़
अजमेर
पालनपुर
गांधीनगर
मेहसाणा

12205/12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस का टाइमटेबल

ट्रेन नंबर 12206 वाराणसी - साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी जंक्शन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी. वहीं ट्रेन नंबर 12205 साबरमती - वाराणसी ट्रेन वापसी में साबरमती स्टेशन से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी.

रेल प्रशासन द्वारा इस ट्रेन के लिए 22 कोच वाले एलएचबी (LHB) रैक आवंटित किए गए हैं. इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस वाराणसी में ही किया जाएगा, जबकि सफर के दौरान गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर स्टेशनों पर डिब्बों में पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी.

यह ट्रेन विशेष रूप से व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए खास होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे जल्द ही इस ट्रेन को शुरू करने के लिए तारीख की आधिकारिक घोषणा करेगी.

यह भी पढ़ें | वाराणसी सिटी से राजा तालाब के लिए 4 जोड़ी MEMU ट्रेन मंजूर, 55 मिनट का सफर, जानें किसे होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Sabarmati Superfast Express, Varanasi Train Schedule, Indian Railway, New Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com