Viral Video: भारतीय युवक आदित्य सिंह कतर की सबसे अच्छी एयरलाइन्स में लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी छोड़ भारत लौट आए. उन्हें 2.5 लाख रुपये महीने सैलरी मिल रही थी. पर वह हाई सैलरी और लग्जरी लाइफ को छोड़ कर भारत के सबसे साफ-सुथरे शहरों में से एक मैसूर में बस गया. उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपनी 3 साल पहले की लाइफ को याद किया और कहा कि जब वह अपनी जिंदगी को देखता है तो यह जिंदगी आसान नहीं लगती है. पर वह अपनी शर्तों पर जी रहा है.
3 साल पहले छोड़ी थी नौकरी
इंस्टाग्राम पर आदित्य सिंह (@leanwithaditya) के 22 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह एक ट्रांसफॉर्मेशन कोच हैं, जिसमें वह पुरुषों को ऐसा शरीर बनाने में मदद करते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े. उन्होंने बताया कि 3 साल पहले वह अपनी अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर भारत आ गए थे. नौकरी छोड़ने के फैसले पर उनके परिवार वाले खुश नहीं थे. परिवार का कहना था कि यह गलत फैसला ले रहो. हालांकि, उन्होंने किसी की न सुनकर अपने मन का किया.
वह एक वीडियो में बताते हैं, "तीन साल पहले मुझे महीने के ढाई लाख रुपये मिलते थे और मैंने अपनी नौकरी छोड़कर भारत वापस आने का फैसला किया. मैं कतर में एक बेहतरीन एयरलाइन में काम कर रहा था." आदित्य ने कहा कि मेरे परिवार वाले इस फैसले से बहुत खुश नहीं थे, लेकिन तीन साल बाद, अगर मैं अपनी आज की ज़िंदगी को देखूं, तो मेरी शादी हो चुकी है. मैसूर को भारत के सबसे अच्छे शहरों में से एक बताते हुए आदित्य ने कहा कि वह मैसूर में बस गए, जो साफ-सुथरे शहरों में से एक है.
आदित्या बोले- मैंने रिस्क लिया
आदित्य सिंह का कहना है कि यहा जीवन जीने का स्तर बहुत बढ़िया है. तो मैंने एक रिस्क लिया. हालांकि उस समय बहुत कम लोगों ने मेरे इस फैसले की तारीफ की थी, लेकिन आज, जब मैं अपनी ज़िंदगी को देखता हूं, तो सच कहूं तो यह आसान नहीं है. वह आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि मैं बहुत ही आरामदायक ज़िंदगी जी रहा हूं. काम को लेकर कई चुनौतियां भी आती हैं, लेकिन मैं अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जी रहा हूं. कभी-कभी मुझे देर रात तक जागना पड़ता है, लेकिन जब आप अपनी मर्जी से कोई काम करते हैं, तो उसमें बहुत आज़ादी होती है. इसलिए, अपनी इस ज़िंदगी के लिए मैं आभारी हूं.
यूजर बोले- नौकरी छोड़ना चुनौतीपूर्ण था
उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. एक यूजर @cabincrewcoach_kanika ने कमेंट में लिखा कि मैं भी कतर एयरवेज़ (QR) में क्रू था और जब मैंने नौकरी छोड़ी, तो सबने कहा कि यह गलत फैसला है, लेकिन आज, मैं अपनी खुद की पहचान बना रहा हूं.
यह भी पढ़ें | 'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया
एक अन्य यूजर ने @wanderlustingloca कमेंट किया कि मैं QR की पूर्व कर्मचारी हूं. सच कहूं तो वहां काम करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उस अनुभव ने मुझे ऐसे रूप दिया जो कोई और पेशा नहीं दे सकता था. इसने मुझे सहनशीलता, अनुशासन और कड़ी मेहनत करना सिखाया, और मुझे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर नए अवसरों को तलाशने का आत्मविश्वास दिया. अब, मैं उन सभी खूबसूरत यादों को दिल से संजो कर रखती हूं.
यह भी पढ़ें | 10 हजार की नौकरी करने वाले के खाते में एक अरब रुपये, फिर 55 हजार का बैलेंस हुआ जीरो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं