एक ट्रैवल व्लॉगर का हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह लखनऊ की बदलती तस्वीर देखकर हैरान नजर आता है. वीडियो की शुरुआत में ही वह कहता है, मुझे लग ही नहीं रहा कि मैं भारत में हूं. फिर कुछ ही देर बाद बताता है कि वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है और उसे अंदाजा ही नहीं हुआ कि UP इतना बदल गया है.
साफ-सफाई और अनुशासन ने किया प्रभावित
व्लॉगर वीडियो में शहर की जगमगाती सड़कें, व्यवस्थित बैठने की जगहें और साफ-सुथरा माहौल दिखाता है. वह बताता है कि यह उसकी लखनऊ की पहली यात्रा है और जो वह देख रहा है, उससे वह काफी प्रभावित है. वह वीडियो में कहता है, इतनी सफाई और लोग यहां प्रोफेशनल तरीके से बैठे हैं. कोई गंदगी नहीं फैला रहा. यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.
20 राज्यों में घूम चुका हूं, ऐसा शहर नहीं देखा
व्लॉगर का कहना है कि वह 20 राज्यों की यात्रा कर चुका है, लेकिन उसे ऐसा शहर पहले कभी नहीं दिखा. कैमरा साफ सड़कों, शांति से खाना खाते लोगों और व्यवस्थित माहौल को दिखाता है. वह एक जगह, जिसे फूड वैली बताया गया है, वहां खड़े होकर कहता है, मुझे यहां विदेशी फील आ रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे मैं यूरोप में हूं.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है. लखनऊ के लोगों ने कमेंट सेक्शन में गर्व के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, हमारा लखनऊ बेस्ट है. दूसरे ने कहा, लखनऊ में एक अलग ही रौनक है. कई लोगों ने शहर के स्ट्रीट फूड की भी तारीफ की. हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि शहर में टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री का और विकास होना चाहिए.
बदलती सोच और बदलते शहर
यह वीडियो एक बार फिर इस बात को सामने लाया है कि भारत के शहर तेजी से बदल रहे हैं. लखनऊ की नई तस्वीर ने न सिर्फ व्लॉगर को चौंकाया, बल्कि हजारों लोगों को शहर पर गर्व करने का मौका भी दिया. शायद यही वजह है कि यह वीडियो हजारों लाइक्स और शेयर बटोर रहा है और शहरी बदलाव पर नई चर्चा शुरू कर रहा है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: पहली बार फ्लाइट में बैठीं मां, बेटे ने कैमरे में कैद किया हर पल, Video देख भर आएंगी आंखें
जन्म लेते ही 3 महीने के बच्चे जितना वजन, देखकर डॉक्टर भी हैरान! मां बोली- यकीन नहीं हो रहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं