विज्ञापन

जन्म लेते ही 3 महीने के बच्चे जितना वजन, देखकर डॉक्टर भी हैरान! मां बोली- यकीन नहीं हो रहा

न्यूयॉर्क में 5.9 किलो वजन के बच्चे का जन्म हुआ, जो अस्पताल के इतिहास में सबसे भारी नवजात है. मां ने कहा, कि उनका बेटा 3 महीने के बच्चे जितना लग रहा है. यह अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

जन्म लेते ही 3 महीने के बच्चे जितना वजन, देखकर डॉक्टर भी हैरान! मां बोली- यकीन नहीं हो रहा
न्यूयॉर्क में 5.9 किलो का बच्चा जन्मा

अमेरिका के New York City में एक मां उस समय हैरान रह गईं, जब उन्होंने एक बेहद भारी-भरकम बच्चे को जन्म दिया. नवजात का वजन 5.9 किलोग्राम था, जो सामान्य बच्चों के मुकाबले लगभग दोगुना है. यह खास डिलीवरी Cayuga Medical Center में 31 जनवरी को हुई. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह उस अस्पताल में अब तक जन्मा सबसे भारी बच्चा है.

मां को था अंदाजा, पर इतना नहीं

मां टेरिका और उनके पति शॉन को पहले से लग रहा था कि उनका बेटा थोड़ा भारी हो सकता है. लेकिन, जब बेटे शॉन जूनियर का वजन 5.9 किलो निकला, तो वे चौंक गए. मां ने बताया, कि उनका बेटा 3 से 6 महीने के बच्चों के कपड़े और डायपर पहन रहा है. उन्होंने मजाक में कहा, कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने 3 महीने के बच्चे को जन्म दिया हो.

उसी दिन जन्मी एक और बच्ची

अस्पताल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें 5.9 किलो के इस नवजात के साथ उसी दिन जन्मी एक बच्ची भी नजर आ रही है. इस बच्ची का नाम मार्गोट है और उसका वजन सिर्फ 1.8 किलो था. वह क्लो और विक्टर की बेटी है. क्लो ने कहा, कि इस रिकॉर्ड बनाने वाली डिलीवरी ने उनकी बेटी के जन्म को और भी खास बना दिया. उन्होंने इसे बहुत प्यारा पल बताया और कहा कि हर बच्चा अलग आकार और वजन में जन्म लेता है.

अस्पताल ने बताया- हर जन्म खास

Centralus Health की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य निदेशक रॉबिन टॉर्गाल्स्की ने कहा, कि ये दोनों जन्म इस बात का सुंदर उदाहरण हैं कि हर नवजात और हर जन्म की कहानी अनोखी होती है. उन्होंने बताया, कि चाहे बच्चा 4 पाउंड का हो या तेरह पाउंड का, मेडिकल टीम हर स्थिति के लिए तैयार रहती है और परिवार को बेहतर देखभाल देने के लिए प्रतिबद्ध है.

दुनिया का सबसे भारी बच्चा

जानकारी के अनुसार, Guinness World Records के मुताबिक, अब तक का सबसे भारी बच्चा 9.97 किलो का था, जिसका जन्म 1955 में इटली में हुआ था. हालांकि, 5.9 किलो का यह बच्चा विश्व रिकॉर्ड तो नहीं है, लेकिन अपने अस्पताल के इतिहास में जरूर एक खास जगह बना चुका है.

यह भी पढ़ें: उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा... पापा को पहली बार Google Office ले गया बेटा, पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

प्लेट में लड्डू रखकर मां ने ChatGPT से पूछा ऐसा सवाल, स्मार्ट ट्रिक से सब हैरान, बोले- AI का सही इस्तेमाल!

छोटे स्टूडेंट ने स्टेज पर पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज, साथ खड़े प्रिंसिपल ने किया कुछ ऐसा, Video दिल जीत लेगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com