विज्ञापन

पहली बार फ्लाइट में बैठीं मां, बेटे ने कैमरे में कैद किया हर पल, Video देख भर आएंगी आंखें

तमिलनाडु के एक युवक ने अपनी मां की पहली हवाई यात्रा का भावुक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. टेकऑफ के दौरान मां की खुशी और मुस्कान ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

पहली बार फ्लाइट में बैठीं मां, बेटे ने कैमरे में कैद किया हर पल, Video देख भर आएंगी आंखें
मां की पहली हवाई यात्रा, बेटे ने कैमरे में कैद किया हर पल

तमिलनाडु के एक युवक ने अपनी मां की जिंदगी के खास पल को कैमरे में कैद कर लिया. यह पल था उनकी मां की पहली हवाई यात्रा का. इंस्टाग्राम यूजर मनीष ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में मां की मासूम खुशी और भावुक पल ने लोगों का दिल छू लिया.

पहली बार फ्लाइट में बैठने की खुशी

वीडियो की शुरुआत में मनीष अपनी मां के कंधे पर हाथ रखकर बताते हैं कि यह उनकी मां की पहली फ्लाइट है. इसके बाद वीडियो एयरपोर्ट और विमान के अंदर के दृश्यों में बदल जाता है. मां फ्लाइट में कदम रखते हुए थोड़ी उत्सुक और थोड़ी हैरान नजर आती हैं. जैसे ही उन्हें खिड़की वाली सीट मिलती है, वह तुरंत खिड़की का शेड उठाकर बाहर देखने लगती हैं. उनके चेहरे पर बच्चे जैसी चमक साफ दिखाई देती है.

टेकऑफ पर हंसी, डर नहीं

जब विमान उड़ान भरने लगता है, तो वह सीट को पकड़ लेती हैं. लेकिन, डरने के बजाय वह हंसने लगती हैं. मनीष कहते हैं कि उन्हें लगा था उनकी मां घबरा जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह पूरे सफर का आनंद लेती रहीं और उनके चेहरे की मुस्कान लगातार बनी रही.

देखें Video:

फ्लाइट में सैंडविच और भावुक पल

वीडियो में आगे मां को फ्लाइट में मिला सैंडविच खोलते और चखते हुए दिखाया गया है. वह हर चीज को बड़े ध्यान से देखती हैं और मुस्कुराती रहती हैं. वीडियो के अंत में वह धीरे-धीरे गाना गाती नजर आती हैं और उनकी आंखों में आंसू भी आ जाते हैं. यह पल काफी भावुक कर देने वाला है.

सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोगों ने मनीष की तारीफ की, कि उन्होंने अपनी मां को यह खास अनुभव दिया और उसे खूबसूरती से रिकॉर्ड भी किया. कई यूजर्स ने लिखा, कि माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में बैठाना जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक होता है.

यह भी पढ़ें: जन्म लेते ही 3 महीने के बच्चे जितना वजन, देखकर डॉक्टर भी हैरान! मां बोली- यकीन नहीं हो रहा

उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा... पापा को पहली बार Google Office ले गया बेटा, पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

प्लेट में लड्डू रखकर मां ने ChatGPT से पूछा ऐसा सवाल, स्मार्ट ट्रिक से सब हैरान, बोले- AI का सही इस्तेमाल!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com