Viral Video: राम प्रसाद गोयनका ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने बुधवार रात करीब 9 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर देसी जुगाड़ का ऐसा नमूना पेश किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग हो रहा है. 8 सेकंड के इस वीडियो में एक गधा नजर आ रहा है, जिसे पूरी तरह से मोटरसाइकिल का लुक दे दिया है. इसके फीचर्स बताते हुए गोयनका ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'इसे जरूर खरीदें. यह घास पर चलती है, इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती और इसमें ऑटोमैटिक हेडलाइट्स हैं.'
इस वीडियो में क्या खास है?
पाकिस्तान के बताए जा रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गधे की पीठ पर बाकायदा बाइक की आरामदायक सीट लगाई गई है, जिसे बेल्ट से बांधा गया है. गधे के सिर और कानों के पास इंडिकेटर्स और रात में चमकने वाली हेडलाइट फिट की गई है, जिसे गोयनका ने 'ऑटोमैटिक हेडलाइट' कहा है. पर्यावरण के अनुकूल यह सवारी न तो धुआं छोड़ती है और न ही इसे महंगे पेट्रोल या बिजली से चार्ज करने की जरूरत है.
Please buy. This one runs on grass, has zero charging time, and comes with automatic headlights. 😄 pic.twitter.com/Ctl0Gqhmcq
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 26, 2026
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
हर्ष गोयनका के इस ट्वीट को अपलोड होने के कुछ ही घंटों के भीतर करीब 1 लाख लोगों ने देख लिया है. नेटिजन्स इस पर मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग इसे 'भविष्य की सबसे सस्ती सवारी' बता रहे हैं, तो कुछ इसे भारत और पाकिस्तान के सबकॉन्टिनेंट का 'बेस्ट एवर जुगाड़' कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह घास पर चलता है और इसे CEAT टायर्स की जरूरत नहीं है. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह पर्यावरण के अनुकूल है और बायोमास जैसे बाय-प्रोडक्ट्स बनाता है, जिनका इस्तेमाल खाद, मीथेन या ईंधन के तौर पर किया जा सकता है. यह कभी शिकायत नहीं करता.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'हाहाहा. यह छोटा सा जीव पूरी तरह कन्फ्यूज्ड लग रहा है कि उसके साथ क्या किया गया है. बेचारा. एक तरफ तो उसके लिए बुरा लग रहा है और दूसरी तरफ यह पूरी तरह से मजेदार चीज लग रही है. कमाल है.' वहीं चौथे यूजर ने भी मजाकिया अंदाज में लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि यह पाकिस्तान से चीन को निर्यात की जाने वाली सबसे अहम चीज़ों में से एक है, जिससे युआन कमाए जाते हैं. लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि वे इसे वैल्यू-एडिशन के साथ इस रूप में निर्यात करते हैं. पाकिस्तानी वैज्ञानिकों का शानदार आविष्कार.'
ये भी पढ़ें:- जुड़वां बेटियों संग जनगणना ड्यूटी पर महिला टीचर से लोग बोले- जॉब छोड़ दो, NIS कोच पति ने कर दी बोलती बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं