- यूपी से महाराष्ट्र और गुजरात के लिए तीन ट्रेन का ऐलान.
- लखनऊ से मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलने वाली है.
- यूपी, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को तोहफा.
त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है. रेलवे के नए ऐलान के तहत लखनऊ, गोमतीनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी से मुंबई तथा वलसाड के लिए विशेष ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी. रेलवे के फैसले से यूपी-एमपी-गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री जो त्योहार पर घर जाना चाहते हैं, उन्हें यात्रा करने में आसानी हो सकती है. जिनके पास अब तक टिकट नहीं है वह स्पेशल ट्रेन में फौरन टिकट बुक करवा सकते हैं. तीन स्पेशल ट्रेन यूपी-एमपी और महाराष्ट्र के दर्जनों अलग-अलग स्टेशनों पर रुकने वाली है.
ट्रेन नंबर 05033/05034 गोमती नगर-वलसाड एक्सप्रेस ट्रेन
ट्रेन नंबर 05033/05034 गोमती नगर-वलसाड एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर से गुजरात के वलसाड के बीच साप्ताहिक ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है, जो 24 नवंबर 2026 तक चलायी जाएगी.
- ट्रेन नंबर 05033 गोमतीनगर से वलसाड ट्रेन 23 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:00 बजे वलसाड पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 05034 वलसाड से गोमतीनगर ट्रेन वापसी में 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात 22:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 14:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 05033/05034 गोमती नगर-वलसाड एक्सप्रेस बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में 4 जनरल कोच, 6 स्लीपर कोच, 2AC के 2 और 3AC के 8 कोच होंगे.
ट्रेन नंबर 04212/04211 सुल्तानपुर-LTT एक्सप्रेस ट्रेन
- ट्रेन नंबर 04212 सुल्तानपुर-LTT एक्सप्रेस ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह 04:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी. इसके बाद कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए दोपहर 14:00 बजे LTT (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 04211 LTT-सुल्तानपुर स्पेशल ट्रेन वापसी में 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी से दोपहर 15:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 08:50 बजे लखनऊ और रात 23:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 04226/04225 वाराणसी-LTT एक्सप्रेस ट्रेन
- ट्रेन नंबर 04226 वाराणसी-LTT स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से दोपहर 13:35 बजे चलकर जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर होते हुए रात 21:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. इसके बाद कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, कल्याण होते हुए अगले दिन दोपहर 14:00 बजे एलटीटी पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 04225 LTT-वाराणसी स्पेशल ट्रेन वापसी में 23 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से दोपहर 15:00 बजे चलकर अगले दिन रात 20:50 बजे लखनऊ और वहां से चलकर रात 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
यानी LTT से लखनऊ के लिए दो स्पेशल ट्रेन 04212/04211 और 04226/04225 चलने वाली है. इन दोनों ट्रेनों में 20 एलएचबी (LHB) कोच होंगे, जिनमें एसी थर्ड (इकोनॉमी) और जनरल क्लास के कोच शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | रेलवे ने दशकों बाद रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव, PNR सीरीज बदली, अब सभी ट्रेन में होगा लागू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं