गुल पनाग (Gul Panag) का अपने दो साल के बेटे निहाल (Nihal) के साथ डांस करते हुए वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. इस वडियो (Viral Video) में गुल पनाग के बेटे निहाल कुर्सी पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं गुल पनाग एक्सरसाइज के फॉम में डांस करती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में मां- बेटे अमेरिकी रॉक बैंड के वैन हैलेन का मशहूर गाना Aint Talkin' Bout Love गाना पर डांस करती हुई नजर आ रही है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुल पनाग के बेटे निहाल कुर्सी पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं. वहीं मां गुल पनाग अपने बेटे के साथ- साथ ताल में ताल मिलाते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को गुल पनाग ने दोपहर के वक्त अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "निहाल का पसंदीदा गाना है!" आगे गुल पनाग लिखती हैं कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे घर में यह गाना बार- बार सुना जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुल पनाग के इस वीडियो को अब तक 16 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. साथ ही इस वीडियो की लोग तारीफ करते हुए कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, किया प्यारा है ये वीडियो. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा निहाल की पसंद काफी अच्छी है. इस वीडियो पर एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने भी कमेंट करते हुए लिखा, हाहाहाहा बेहद प्यारा है. वहीं टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने कमेंट करते हुए लिखा, "सो क्यूट".
आपको बता दें कि गुल पनाग ने मार्च 2011 में अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्तारी से शादी की. उनके बेटे निहाल का जन्म 2018 में हुआ था. निहाल अक्सर अपनी मां के साथ वीडियो में दिख जाते हैं. जिसे गुल पनाग इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं.
इससे पहले अप्रैल के महीने में गुल पनाग ने अपने बेटे निहाल के साथ एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उनके बेटे और उनका प्यारा कुत्ता एक्सरसाइज करने की कोशिश कर रहे थे. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
गौरतलब है कि गुल पनाग ने साल 2003 में फिल्म धूप से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग भी की है. सिर्फ इतना ही नहीं गुल पनाग मिस इंडिया भी रह चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं