विज्ञापन

किचन का ग्रेनाइट स्लैब पड़ गया है फीका? 2 मिनट के इस हैक लौटाएं पहले जैसी चमक

किचन के ग्रैनाइड स्लैब का रंग अगर फीका पड़ रहा है, तो इन हैक्स से इसे क्लीन करने की कोशिश करें. इससे पहले भी ज्यादा चमक सकता है. यहां जानते हैं क्लीनिंग हैक-

किचन का ग्रेनाइट स्लैब पड़ गया है फीका? 2 मिनट के इस हैक लौटाएं पहले जैसी चमक
Granite Kitchen Slab Cleaning : ग्रेनाइड स्लैब की कैसे करें सफाई?

दिवाली आते ही घर के हर कोने की सफाई शुरू हो जाती है. इस दौरान सबसे ज्यादा मेहनत किचन में लगती है. क्योंकि यहीं तेल, मसाले, चाय-कॉफी के दाग और चिकनाई सबसे ज्यादा जमा होती है. कई लोग घंटों रगड़कर किचन स्लैब साफ करते हैं, फिर भी वह या तो चिपचिपा रह जाता है या उसकी चमक पहले जैसी नहीं दिखती. ऐसे में लोग महंगे क्लीनर खरीदने लगते हैं, लेकिन समस्या अक्सर क्लीनर की कमी नहीं, बल्कि गलत सफाई के तरीके की होती है. यहां हम आपको किचन के ग्रैनाइड स्लैब को साफ करने का तरीका बता रहे हैं, जिससे क्लीन करना बहुत ही आसान हो सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

रोजाना सफाई का सही तरीका क्या है?

ग्रेनाइट की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा हल्का डिश सोप मिलाएं. अब माइक्रोफाइबर कपड़े या मुलायम स्पंज को इस घोल में भिगोकर स्लैब को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ पानी वाले कपड़े से साबुन के निशान हटा दें और लास्ट में सूखे कपड़े से पोंछ लें. इससे गंदगी भी हटेगी और पानी के दाग भी नहीं पड़ेंगे.

अगर स्लैब चिपचिपा लग रहा है, तो सफाई के बाद उसे एक बार फिर साफ और हल्के नम माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें. इससे क्लीनर और चिकनाई की बची हुई परत हट सकती है. बाद में सूखे कपड़े से सतह को सुखा लें. यह छोटा सा कदम स्लैब को ज्यादा साफ और स्मूद बना सकता है.

पुराने तेल, मसाले या चाय-कॉफी के दागों को हटाने के लिए खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें. इससे ग्रेनाइट की फिनिश खराब हो सकती है. जरूरत पड़ने पर सिर्फ स्टोन-सेफ या ग्रेनाइट के लिए बने क्लीनर का इस्तेमाल करें और पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें.

ग्रेनाइड पर गलती से भी इस्तेमाल न करें ये चीजें

ग्रेनाइट की सफाई करते समय सिरका, नींबू, ब्लीच, अमोनिया और बहुत तेज केमिकल वाले क्लीनर से बचना चाहिए. ये ग्रेनाइट की सतह और उसकी सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सामान्य सफाई के लिए हल्का डिश सोप और पानी ही काफी माना जाता है.

दिवाली की सफाई में अगर आप सिर्फ सफाई के प्रोडक्ट बदलने की बजाय तरीका बदल लें, तो किचन का ग्रेनाइट स्लैब बिना ज्यादा खर्च के फिर से चमकदार दिख सकता है. कई बार सही कपड़ा, सही मात्रा में क्लीनर और सफाई के बाद दोबारा पोंछना ही वह फर्क पैदा करता है, जो महंगे क्लीनर भी नहीं कर पाते.

ये भी पढ़ें - कांच का चूल्हा इस्तेमाल करते हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां,टूट सकता है शीशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Kitchen Hacks Alert, Kitchen Hacks And Tricks, Cleaning Hacks, Cleaning Hacks And Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com