विज्ञापन

बिना तंदूर घर के तवे पर बनाएं ढाबा स्टाइल मिस्सी रोटी, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद की सप्ताह में 2 बार बनाकर खाएंगे

घर पर बिना तंदूर के भी आप मिस्सी रोटी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं रेसिपी-

बिना तंदूर घर के तवे पर बनाएं ढाबा स्टाइल मिस्सी रोटी, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद की सप्ताह में 2 बार बनाकर खाएंगे
Missi Roti Without Tawa : बिना तंदूर रोटी कैसे बनाएं?

सर्दियों में तरह-तरह की रोटियां और पराठे खाने का मजा अलग ही होगा. इस सीजन में थाली में मक्खन लगी गरमा-गरम मिस्सी रोटी मिल जाए, तो सिंपल सी सब्जी का भी स्वाद बढ़ जाता है. ठंड के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद के साथ शरीर को गर्माहट भी दें. इन्हीं में मिस्सी रोटी शामिल है. लेकिन अक्सर लोग घर पर मिस्सी रोटी तैयार नहीं कर पाते हैं, क्योंकि इसे मुख्य रूप से तंदूर में तैयार किया जाता है. लेकिन अब आपकी ये टेंशन खत्म हो जाएगी, क्योंकि आप घर पर ही इसे बिना तंदूर के तैयार कर सकते हैं. इस स्पेशल रेसिपी को यूट्यूब चैनल Nirrmla Nehhra पर शेयर की गई है. यहां जानते हैं बिना तंदूर के घर पर मिस्सी रोटी कैसे तैयार करें?

वीडियो में आप रेसिपी देख सकते हैं....

मिस्सी रोटी बनाे के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस रेसिपी में बेसन और गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ बारीक कटा प्याज, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और थोड़ा सा तेल या घी मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, कसूरी मेथी और अजवाइन का भी उपयोग किया गया है.

मिस्सी रोटी बनाने की विधि

मिस्सी रोटी को खास बनाने का राज इसके मसालों में छिपा है. साबुत धनिया, सौंफ, जीरा और कसूरी मेथी को हल्का भूनकर दरदरा कूट लिया जाता है. इससे मसालों की खुशबू और स्वाद दोनों निखरकर सामने आते हैं. यही मिश्रण रोटी को ढाबा जैसा स्वाद देता है.

सारी सामग्री को मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा तैयार करें. आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत मुलायम. सही कंसिस्टेंसी की वजह से रोटी आसानी से बेली जा सकती है और पकने के बाद नरम रहती है.

रोटी बेलते समय उस पर थोड़ा सा तेल और कलौंजी छिड़क दी जाए तो इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. गैस की आंच पर सिकने के बाद कलौंजी का हल्का रोस्टेड फ्लेवर रोटी को खास बना देता है.

दो तरीकों से बना सकते हैं मिस्सी रोटी

पहला तरीका है रोटी पर पानी लगाकर उसे तवे पर चिपकाकर सीधे गैस की आंच पर सेंकना. इससे रोटी में तंदूरी जैसा स्वाद आ जाता है. अगर यह तरीका मुश्किल लगे तो रोटी को सामान्य तरीके से दोनों तरफ सेंककर जाली पर रखकर भी भुना जा सकता है. दोनों तरीकों में स्वाद लगभग एक जैसा रहता है.

तैयार मिस्सी रोटी पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर परोसें. सर्दियों में दही, अचार, गुड़ या सरसों के साग के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप रोज की रोटी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह मिस्सी रोटी आपके खाने की थाली का स्वाद जरूर बदल देगी.

ये भी पढ़ें - भारत के इस खाने को दुनिया के घटिया खानों की लिस्ट में किया गया शामिल...यहां लोगों की पसंदीदा लिस्ट में है शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Missi Roti, Missi Roti On Tawa, Missi Roti Recipe, Missi Roti Superfood Benefits, Missi Roti Nutrition And Taste
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com