Gujarat jewelers Donald Trump Face On Diamond: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर दुनियाभर में चारों तरफ सिर्फ अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की ही बातें हो रही हैं. जैसा कि सभी जानते ही हैं कि बीते दिनों वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर से पहुंचे मेहमानों के साथ-साथ एक गुजरात कनेक्शन भी सामने आया है, जिसके चलते डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, सूरत के लैबग्रोन डायमंड ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए खास गिफ्ट तैयार किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. ये गिफ्ट कोई ऐसा वैसा गिफ्ट नहीं है, बल्कि 4.7 कैरेट हीरे से बना है, जिसमें 2 महीने से भी ज्यादा का समय लगेगा.

गुजरात के ज्वैलर्स का कमाल (Donald Trump Diamond)
गुजरात के सूरत का एक व्यापारी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गया है. इसके पीछे की वजह है 4.7 कैरेट का वो हीरा जिस पर डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा उकेरा गया है. इस खास तोहफे की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि, डायमंड सिटी के नाम से जानें जाने वाला सूरत शहर अब विदेश में भी अपने हुनर का लोहा मनवाने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि, यह खास हीरा ट्रंप को तोहफे में दिया जाएगा. ये पहली बार नहीं है जब सूरत की इसी डायमंड कंपनी का नाम इस तरह सुर्खियों में हो. इससे पहले भी इसी कंपनी ने अमेरिका की प्रथम महिला को एक लैबग्रोन डायमंड उपहार में दिया था, जिसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सौंपा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कितने महीनों में हुआ तैयार? (Donald Trump Face Diamond)
सोशल मीडिया पर इन दिनों इस हीरे की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि, इस हीरे को तराशने के लिए 60 दिनों की कड़ी मेहनत लगी है. इसे करिश्मे को 5 कुशल कारीगारों ने अंजाम दिया है. इस कमाल के डायमंड की कीमत लाखों में बताई जा रही है. देखा जाए तो यह हीरा न केवल सूरत के हुनर को दर्शा रहा है, बल्कि भारतीय कला और तकनीक की भी मिसाल बन रहा है.
ये भी पढ़ें:-11 करोड़ की मछली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं