- ट्रंप ने ईरान पर फिर सख्त रुख के दिए संकेत
- ईरान युद्ध खत्म करें या जारी रखें? ट्रंप ने खुद उठाया सवाल
- क्यूबा पर टिप्पणी के बाद भड़का हवाना, दिया करारा जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. फ्लोरिडा में मिडटर्म चुनाव प्रचार में रैली के दौरान ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका एक और सैन्य कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का जिक्र करते हुए कहा कि संभव है कि अमेरिकी सेना फिर ऐसा अभियान चलाए. इसके साथ ही ट्रंप ने क्यूबा को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की, जिस पर क्यूबा सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
ईरान के खिलाफ नए 'छोटे एपिक फ्यूरी' का संकेत
'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान का नाम है. फ्लोरिडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम शायद एक और छोटा एपिक फ्यूरी कर सकते हैं.' हालांकि उन्होंने इस बयान पर अधिक विस्तार नहीं दिया, लेकिन इसे ईरान के खिलाफ संभावित नई सैन्य कार्रवाई के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
Watch : US President Donald Trump Said : We May Do It Again Little Epic Furry... Epic Furry was a Mission On 28 Feb 26 which Killed IRAN's Rehbar Ayatullah Khamenei Saheb. https://t.co/vLLmaCae8z
— Furious And Trusted News (@FuriousTrusted) October 23, 2026
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
युद्ध खत्म करने को लेकर अगर-मगर की स्थिति
रैली से पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका चाहे तो ईरान के साथ चल रहे युद्ध को तेजी से समाप्त कर सकता है. हालांकि उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या वॉशिंगटन को युद्ध का तत्काल अंत करना चाहिए या फिर संघर्ष को धीरे-धीरे समाप्त होने देना चाहिए. हाल के महीनों में ट्रंप युद्ध को लेकर अलग-अलग समय पर अलग-अलग लक्ष्य और टाइमलाइन बताते रहे हैं. इसी महीने उन्होंने यह भी कहा था कि मिडटर्म चुनावों से पहले अमेरिका ईरान पर कोई नया हमला नहीं करेगा.
हजारों लोगों की मौत और बड़े पैमाने पर विस्थापन
ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों और लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई के चलते हजारों लोगों के मारे जाने और लाखों लोगों के विस्थापित होने की खबरें सामने आती रही हैं. युद्ध अब आठवें महीने के करीब पहुंच चुका है और बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अमेरिकी राजनीति और चुनावी माहौल पर भी पड़ रहा है.
.@POTUS: "We're gonna come back from Iran, those beautiful ships will pass Cuba. We'll have one of them stop about 50 yards off the coast. They'll raise up their hands — and then we're gonna send @SecRubio in to finish up the job." *crowd ROARS* https://t.co/91Jf26EWDM
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) October 23, 2026
क्यूबा को लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रैली के दौरान ईरान युद्ध से लौट रहे अमेरिकी युद्धपोतों का जिक्र करते हुए कहा कि वापसी के दौरान वे क्यूबा के पास से गुजरेंगे. उन्होंने कहा, 'हम ईरान से लौटते हुए क्यूबा का भी ध्यान रखेंगे. वे खूबसूरत जहाज क्यूबा के पास से गुजरेंगे. उनमें से एक जहाज तट से करीब 50 यार्ड दूर रुकेगा, हाथ उठाएगा और फिर हम मार्को रुबियो को भेजेंगे.' इस बयान के बाद क्यूबा सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया दी.
'धमकी स्वीकार नहीं'
क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने ट्रंप की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि क्यूबा के संबंध में अमेरिकी महत्वाकांक्षाओं और धमकियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि क्यूबा के तट सुंदर समुद्र तटों से भरे हैं, लेकिन वहां चूना पत्थर की नुकीली संरचनाएं भी हैं, जो उन लोगों के लिए अनुकूल नहीं होंगी जो प्रभुत्व स्थापित करने की मंशा से वहां पहुंचने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप ने फिर अपनी पीठ थपथपाई; बोले- 250% टैरिफ की धमकी देकर लड़ाई रुकवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं