- ट्रंप का फिर चौंकाने वाला दावा, 250% टैरिफ की धमकी देकर रुकवाई थी भारत-पाक लड़ाई
- फ्लोरिडा रैली में ट्रंप बोले- मैंने आठ युद्ध रुकवाए
- भारत ने पहले ही खारिज किया था ट्रंप का दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने का श्रेय खुद को दिया है. फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिसके बाद सैन्य कार्रवाई रुक गई. ट्रंप ने कहा कि उनकी चेतावनी के बाद दोनों देश पीछे हट गए और संघर्ष समाप्त हो गया. हालांकि भारत पहले भी ऐसे दावों को खारिज कर चुका है और स्पष्ट कर चुका है कि संघर्ष विराम की प्रक्रिया पाकिस्तान की पहल पर हुई थी.
फ्लोरिडा की चुनावी रैली में ट्रंप ने किया दावा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फ्लोरिडा में चुनावी रैली के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कूटनीतिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दो परमाणु संपन्न देशों भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित सैन्य टकराव को रोकने में भूमिका निभाई. ट्रंप ने कहा, 'आप भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु राष्ट्र को कैसे रोकते हैं? मैंने उनसे कहा, अगर आप लोग ऐसा करने जा रहे हैं तो आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे. मैं आप दोनों पर 250 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगा दूंगा, फिर आप कोई कारोबार नहीं कर सकेंगे.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#WATCH | US President Donald Trump says, "...You stop India and Pakistan, two nuclear nations... I said, "Fellas, if you guys are going to do that, you're not going to trade with the United States...I'm going to put massive tariffs on both of you, 250 percent, so you won't be able to do any business." They got very upset, very angry; they stopped shooting, and the war was over...Eleven planes were shot. I stopped all these wars, and it's really an honor to do so..." (Video Source: Reuters)
— ANI (@ANI) October 23, 2026
‘धमकी के बाद रुक गई गोलीबारी'
ट्रंप ने दावा किया कि उनकी चेतावनी के बाद दोनों देश पीछे हट गए. उन्होंने कहा, 'वे बहुत नाराज हुए, बहुत गुस्से में थे, लेकिन उन्होंने गोलीबारी बंद कर दी और युद्ध खत्म हो गया. 11 विमान मार गिराए गए थे. मैंने ऐसे कई युद्ध रुकवाए हैं और ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है.' रैली के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने आठ युद्धों का समाधान कराया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला.
भारत पहले ही कर चुका है खंडन
भारत लगातार ट्रंप के इन दावों का खंडन करता रहा है. विशेष रूप से 11 विमान गिराए जाने संबंधी दावों को भी भारत ने स्वीकार नहीं किया है. भारत का स्पष्ट रुख रहा है कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से संघर्ष विराम नहीं हुआ था. भारतीय पक्ष के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य कार्रवाई रोकने की प्रक्रिया तब शुरू हुई जब पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया.
ऑपरेशन सिंदूर कैसे शुरू हुआ था यह भी जान लीजिए
भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. ऑपरेशन का लक्ष्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ढांचे और लॉन्चपैड को नष्ट करना था, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने में किया जाता था. भारतीय कार्रवाई में कई प्रमुख आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान की ओर से औपचारिक अनुरोध आने पर अभियान को रोक दिया गया.
यह भी पढ़ें : क्या ट्रंप ने रुकवाई भारत-पाकिस्तान की जंग? विपक्ष के इस सवाल का PM मोदी ने पहली बार दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं