उम्र अगर सिर्फ एक नंबर है, तो इसका सबसे शानदार उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो है. एक भारतीय शख्स अपने दादा जी को ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग कराने ले गया. लेकिन लोगों का दिल सिर्फ स्काइडाइविंग ने नहीं, बल्कि दादा जी के बेखौफ अंदाज ने जीत लिया. इस वायरल वीडियो पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
18 हजार फीट से दादा जी ने की स्काइडाइविंग
इस वीडियो को ankitranabigmouth नाम से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 2.1M व्यूज मिल गए हैं और करीब 246K के आसपास लाइक्स मिल गए है. वीडियो में अंकित नाम का शख्स बता रहा है कि इससे पहले भी उनके दादा जी 15 हजार फीट से स्काइडाइविंग कर चुके हैं. इस बार उन्होंने रोमांच का स्तर बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट से छलांग लगाने का फैसला किया. वीडियो की शुरुआत में अंकित अपने दादा जी का परिचय कराते हुए पूरी कहानी बताते हैं.
'डरता कौन है मैं?' बना वीडियो का सबसे खास पल
छलांग लगाने से पहले अंकित अपने दादा जी से पूछते हैं, 'बाबा, डरता तो नहीं?' इस पर दादा जी मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'डरता कौन है मैं' उनका यही जवाब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो गया. इसके बाद स्काइडाइविंग के दौरान वह जोर-जोर से 'जय हिंद, जय भारत, जय हरियाणा' के नारे भी लगाते हैं.
वीडियो पर मिल रहे लोगों के रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी में ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा,'दादा जी में आज के कई युवाओं से ज्यादा हिम्मत है.' एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई, दादा की बची हुई जमीन अपने हिस्से में लेने के लिए तो नहीं करवा रहे. वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी शेयर कर दादा जी के जज्बे को सलाम किया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं