- पुलिस ने राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर ज्वैलरी, कागजात और कैश बरामद किया है
- पुलिस ने सभी आरोपियों के परिवारजनों के बयान दर्ज किए हैं और बरामद वस्तुओं का शाम तक आकलन किया जाएगा
- जांच के बाद पुलिस तय करेगी कि आरोपियों की रिमांड कल ली जाए या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय होगा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने रविवार को टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी की. इस दौरान, टिन्नू के घर से पुलिस ने कुछ ज्वैलरी और कागजात बरामद किए हैं. साथ ही कुछ कैश और प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के परिवारवालों के बयान भी दर्ज किए हैं.
पुलिस का कहना है कि क्या-क्या रिकवर हुआ है इसका शाम तक एसेसमेंट किया जाएगा और रात में पुलिस तय करेगी कि कल आरोपियों की पुलिस रिमांड ली जाए कल या नहीं.

इस कार्रवाई को लेकर सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा, "जांच की प्रक्रिया चल रही है. जो भी आरोपी इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है."
छापेमारी पर आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा, "पुलिस की कार्रवाई चल रही है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. चढ़ावा में गबन करके इन लोगों ने भगवान के साथ छल किया है. हजारों करोड़ों रामभक्तों के साथ भी छल हुआ है. वह बहुत ही शर्मनाक है और इस घटना के लिए कभी माफी नहीं दी जा सकती है."

एक अन्य पड़ोसी अनुराग मिश्रा ने कहा, "वह अनुकल्प मिश्रा को लगभग एक साल से जानते हैं. कभी कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई. उनका अच्छा स्वभाव था, लेकिन उनके अंदर के भाव को हम नहीं जान सकते. दान प्रकरण पूरा जांच का विषय है."
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आज बड़ा दिन: सभी 8 आरोपियों के घर रेड, गोविंदानंद सरस्वती करेंगे मीडिया से बात
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं