विज्ञापन

मुहर्रम जुलूस में दरोगा को करतब करना पड़ा भारी, तलवारबाजी का VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस की वर्दी में तलवार के साथ दरोगा का करतब का वीडियो वायरल हुआ था. अब उस दरोगा के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

मुहर्रम जुलूस में दरोगा को करतब करना पड़ा भारी, तलवारबाजी का VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज
मुहर्रम जुलूस में दरोगा को करतब करना पड़ा भारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो एक दरोगा पुलिस की वर्दी में मुहर्रम जुलूस के दौरान तलवार बाजी करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अब मुहर्रम जुलूस के दौरान तलवार बाजी करने वाले दरोगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

बवाल के बीच दरोगा का करतब

दरअसल, मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार के कई जिलों में बवाल की खबरें सामने आईं. समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र में ताजिया मिलान के दौरान बवाल हो गया. पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब के बीच अचानक एक घर पर हमले के बाद पथराव हो गया. स्थिति को संभालने के चक्कर में तीन पुलिसकर्मी घायल भी गए.

इधर मुजफ्फर जिले में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए. वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में उसी जुलूस के दौरान तलवार बाजी करते नजर आए. वहां पर खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

वीडियो वायरल होते ही दरोगा के खिलाफ एक्शन

वायरल वीडियो में मुहर्रम जुलूस के दौरान तलवार बाजी का करतब दिखाने वाले दरोगा की पहचान कांटी थाने में तैनात SI मुस्तकीम खान के रूप में हुई है. घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी को ‘कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है और उन्हें पुलिस लाइन भेजा जाएगा.''

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया वीडियो शुक्रवार का प्रतीत होता है और तलवार लहराते दिख रहे पुलिस अधिकारी की पहचान एक उपनिरीक्षक के रूप में हुई है. हालांकि, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.

यह भी पढे़ं-

मुहर्रम पर बिहार में बवाल, समस्तीपुर में तीन पुलिसकर्मी घायल, एक युवक की हत्या, प्रशासन अलर्ट

भरत तिवारी को कहां कितनी गोली लगी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के दावे से पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Viral Video, Bihar Viral News, Muzaffarpur News, Muzaffarpur Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com