विज्ञापन

ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें बताया कि ऑफिस में काम करने वाले Gen Z कर्मचारियों ने एक अलग ग्रुप बना रखा है. इस ग्रुप का मकसद है कि सभी एक-दूसरे का साथ दें और काम और निजी जिंदगी के बीच साफ दूरी बनाए रखें.

ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
Gen Z कर्मचारी वर्क कल्चर
Unsplash

एक महिला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया और बताया कि उसके Gen Z कजिन और ऑफिस के अन्य कर्मचारी टॉक्सिक वर्क कल्चर का अपने तरीके से सामना कर रहे हैं. यह स्टोरी X (पहले ट्विटर) यूजर Sheetal Rijhwani ने शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी कजिन के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. पोस्ट के मुताबिक, कजिन ने बताया कि ऑफिस में काम करने वाले Gen Z कर्मचारियों ने एक अलग ग्रुप बना रखा है. इस ग्रुप का मकसद है कि सभी एक-दूसरे का साथ दें और काम और निजी जिंदगी के बीच साफ दूरी बनाए रखें.

उन्होंने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिनका सभी लोग पालन करते हैं. जैसे- सभी कर्मचारी ऑफिस समय खत्म होते ही साथ में घर निकल जाते हैं, ताकि बेवजह ऑफिस में रुककर बॉस को प्रभावित करने की कोशिश न करें. इसके अलावा, वे वीकेंड पर काम से जुड़े कॉल या मैसेज का जवाब देने से बचते हैं. उनका मानना है कि छुट्टी का समय सिर्फ अपने लिए होना चाहिए, काम के लिए नहीं. अगर किसी को बॉस या काम के दबाव की वजह से देर तक रुकना पड़े, तो बाकी लोग उसका साथ देते हैं और उसे सपोर्ट करते हैं.

इस तरह Gen Z कर्मचारी एक-दूसरे का साथ देकर यह कोशिश कर रहे हैं कि ऑफिस में हेल्दी और बैलेंस्ड वर्क कल्चर बना रहे. यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग Gen Z के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे आज के समय में जरूरी बदलाव बता रहे हैं, जहां कर्मचारी अब अपनी मेंटल हेल्थ और पर्सनल लाइफ को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं.

महिला ने आगे बताया कि अगर कोई मैनेजर गलत व्यवहार करता है, तो Gen Z कर्मचारी बिना डरे इसकी शिकायत सीधे HR से कर देते हैं. उनकी कजिन के मुताबिक, इस मामले में HR भी कर्मचारियों का साथ देता है और जरूरत पड़ने पर मैनेजर को ही समझाता या डांटता है. उन्होंने एक मजेदार घटना भी साझा की. एक दिन ऑफिस का एसी खराब हो गया. ऐसे में असहज माहौल में काम करने के बजाय पूरा Gen Z ग्रुप पास के कैफे में चला गया. वहां से उन्होंने HR को बता दिया कि जब तक एसी ठीक नहीं हो जाता, वे वापस ऑफिस नहीं आएंगे. इसके बाद वे कैफे में बैठकर इंतजार करते रहे और काम शुरू किया जब माहौल ठीक हुआ.

यह भी पढ़ें:- 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी... दुबई का नया नियम सुनकर लोग बोले- ऐसी नौकरी तो हम भी डिजर्व करते हैं 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z, Workplace Culture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com