विज्ञापन

लग्जरी फर्स्ट डेट के बाद लड़की ने किया रिजेक्ट, तो लड़के ने मांग लिए 1 लाख रुपये

लड़की ने X पर अपनी लग्जरी फर्स्ट डेट को लेकर अनुभव शेयर किया है. उसकी पोस्ट पर काफी कमेंट्स आए हैं.

लग्जरी फर्स्ट डेट के बाद लड़की ने किया रिजेक्ट, तो लड़के ने मांग लिए 1 लाख रुपये
लग्जरी फर्स्ट डेट के बाद लड़की ने किया रिजेक्ट
X/@raqisright

Viral News: एक लड़की ने अपनी पहली और लग्जरी डेट को लेकर पोस्ट किया है. वह पूरी रात रेस्टोरेंट में आराम से बैठी रही और जो भी ऑर्डर करना था, वो सब लड़के ने ही किया. बाद में लड़के ने ही पूरी बिल पे किया. लड़की ने भी इस दौरान पूरी तरह खुद को सुरक्षित महसूस की. पर कुछ ही समय में कहानी पूरी पलट गई. जिस लड़के ने उसकी फर्स्ट डेट को एकदम से लग्जरी बना दिया था. उसी को लड़की ने रिजेक्ट कर दिया. लड़की ने रिजेक्ट करने की जो वजह बताई, वो थी लड़के का गंजा होना. इसके बाद लड़के के रवैये ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. 

कल रात फर्स्ट डेट पर गई लड़की

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @raqisright यूजर ने 10 अक्टूबर को एक पोस्ट किया. उसने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि कल रात मैं फर्स्ट डेट पर गई थी. इस दौरान लड़के ने भी उसकी फर्स्ट डेट को पूरी तरह से सरप्राइज रखा. लड़की को रेस्टोरेंट तक ले जाने के लिए लड़के ने एक ब्लैक कलर की कार भेजी.

पूरी रात लड़का ही सब कुछ ऑर्डर करता रहा 

इसके बाद जब वह रेस्टोरेंट पहुंची तो लड़के ने ही कार के दरवाजे खोले. साथ ही उसने कहा कि टेंशन न ले, एकदम चिल करे... लड़की ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि पूरी रात लड़की सब ऑर्डर करता रहा. लड़की ने बताया कि वह भी इस दौरान पूरी तरह से खुद सुरक्षित महसूस करती है. पर उसने लड़के के गंजा होने की वजह से फ्रेंड जोन में डाल दिया. 

Girl Rejects Boy After Luxury First Date X Viral Post

Girl Rejects Boy After Luxury First Date X Viral Post
Photo Credit: X/@raqisright

यह भी पढ़ें | 'किडनी बेचकर घर जा रही', दिवाली-छठ पर फ्लाइट का किराया देख लोग बोले- उससे सस्ता तो मॉलदीव जाना है

पर इस लग्जरी और फर्स्ट डेट की कहानी पलट गई. लड़की ने अगले दिन लड़के को मैसेज किया. उसने लिखा कि कल रात बहुत मज़ा आया. पर मुझे नहीं लगता कि हम लंबे समय तक साथ चल रह पाएंगे. ऐसे में मैं दोनों का समय बर्बाद नहीं करना चाहती हूं.

लड़की ने मैसेज में आगे लिखा कि तुम सच में बहुत अच्छे हो और हमें दोस्त बने रहना चाहिए. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की, तुम्हें अपनी पसंद रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन दुनिया को यह दिखाना कि तुम कितनी सतही हो, आकर्षक नहीं है.

यह भी पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे इमरान खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mr Faisu Wedding: मदीना में मिस्टर फैसू ने रचाई शादी, वायरल तस्वीरों में पहली बार दिखा पत्नी का चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral X Post, First Date Idea, Relationship News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com