Viral News: घर से बाहर रह रहा हर कोई अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहता है. दीपावली और होली पर हर साल ट्रेन और बसों में भारी भीड़ रहती है. त्योहार के समय निजी बसों और फ्लाइट का किराया आसमान छूने लगता है. इस बार दिवाली और छठ से पहले फ्लाइट का किराया काफी महंगा हो गया है. लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, जिनमें भारत के अलग-अलग शहरों के फ्लाइट टिकट किसी विदेशी ट्रिप से ज्यादा महंगे दिख रहे हैं.
अलग- अलग शहरों के टिकट प्राइस की तुलना
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अलग-अलग स्क्रीनशॉट में डोमेस्टिक फ्लाइट के किराए की अलग-अलग विदेशी ट्रिप से तुलना की गई है. कहीं पटना का किराया बैंकॉक से ज्यादा है तो कहीं मालदीव की उड़ान घरेलू रूट से सस्ती पड़ रही है.
पटना से सस्ती बैंकॉक की फ्लाइट
एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर बेंगलुरु से पटना और बेंगलुरु से बैंकॉक की फ्लाइट के किराए की तुलना करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया है. यूजर ने पोस्ट में लिखा कि घर जाने से सस्ता तो बैंकॉक जाना है. स्क्रीनशॉट में एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से पटना प्लाइट का किराया 25,353 रुपये है तो वहीं बेंगलुरु से बैंकॉक की 4 घंटे की फ्लाइट का किराया उससे सस्ता 19,122 रुपये है.

Photo Credit: instagram/unfiltered_100rabh
श्रीनगर जाने से सस्ता है मॉलदीव जाना
इसी तरह एक अन्य यूजर ने बेंगलुरु से श्रीनगर और बेंगलुरु से मॉलदीव के फ्लाइट टिकट की तुलना की है. उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि घर जाने से सस्ता तो मॉलदीव है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए स्क्रीनशॉट में बेंगलुरु से मॉलदीव जाने की फ्लाइट का किराया 13033 रुपये है, जबकि बेंगलुरु से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जाने का फ्लाइट टिकट 19174 रुपये पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें | कनाडा चुनाव में छाया 'ये रहा मेरा वादा' सॉन्ग, मेयर बनने के लिए आंध्र की बेटी ने बॉलीवुड स्टाइल में मांगे वोट
कुछ ऐसे ही @unfiltered_100rabh अकाउंट से इंस्टाग्राम पर त्योहारों के मौके पर बढ़े हुए फ्लाइट टिकट को लेकर पोस्ट की गई है. यूजर ने लिखा कि समझ नहीं आ रहा कि घर जाऊं या थाईलैंड? उसने पुणे से पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के टिकट प्राइस का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. उसी के साथ पटना से बैंकॉक की इंडिगो फ्लाइट का 05 नवंबर का किराया दिखाया. 05 नवंबर को पुणे से पटना का इंडिगो फ्लाइट का किराया 32534 दिख रहा है, जबकि उसी दिन पुणे से बैंकॉक की 12 घंटे की फ्लाइट का किराया 14451 रुपये है.

Photo Credit: instagram/rashional__
'किडनी बेचकर बेंगलुरु से घर जा रही'
वहीं इंस्टाग्राम पर @rashional__ ने लिखा, "सोचा था कि iPhone खरीदूंगी. अब किडनी बेचके दीपावली पे बेंगलुरु से घर जा रही हूं." यूजर ने बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट के किराए का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है. इन वायरल पोस्ट्स के बाद एयरलाइंस की प्राइसिंग और किराया नियंत्रण को लेकर नई बहस छिड़ गई है.
(अस्वीकरण: यह कहानी इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं