- मीसा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अनंत सिंह की मिमिक्री करती दिख रही हैं
- मीसा भारती ने बिना नाम लिए अनंत सिंह की नकल की, अनंत सिंह पहले जेडीयू में थे
- वीडियो को जेडीयू पर पलटवार और राजनीतिक व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा है
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मिमिक्री करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा कि एक नेता जो पहले जेडीयू में थे, अब पता नहीं किस पार्टी में जाएंगे, उनका वीडियो सोशल मीडियो पर खूब देखा जाता है, जिस अंदाज में वो बोलते हैं- 'ए गुंजन...'
मीसा भारती ने आगे कहा, वो एक कलाकार को बोल रहे थे 'ए गुंजन...', तो हम आरजेडी के लिए कह सकते हैं 'ए चंदन...' और इसमें कोई दिक्कत भी नहीं है.
वीडियो में मीसा भारती अनंत सिंह के अंदाज में बोलती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है. इस अंदाज ने सियासी बयानबाजी में एक नया तड़का लगा दिया है. वहीं वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: अमेरिका, इंग्लैंड से लेकर पाकिस्तान तक.. अनंत सिंह की बेटी की शादी के इंटरनेशनल चर्चे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं