विज्ञापन

भारतीय रेलवे के 3AC कोच में फर्श पर सोते नजर आए लोग, महिला बोली- 'बिना बताए मेरा कंबल खींच लिया'

rhydu_ नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो 27 नवंबर 2026 की देर शाम पोस्ट किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारतीय रेलवे के 3AC कोच में फर्श पर सोते नजर आए लोग, महिला बोली- 'बिना बताए मेरा कंबल खींच लिया'
महिला ने रेल मंत्रालय को टैग करते हुए इस पर जवाब मांगा है.
Instagram@rhydu_

Viral Video: भारतीय रेलवे के 3AC कोच में सफर कर रही यूपी की महिला ने अपना एक्सपीरियंस एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. रिदम नाम की महिला ने कहा, 'एसी 3-टियर कोच में वेटिंग लिस्ट टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है, फिर भी हमारे कोच में लोग घुस आए हैं और जमीन पर सो रहे हैं. इस वजह से आने-जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया है और जिससे टिकट लेकर सफर करने वाले पैसेंजर्स को वॉशरूम तक जाने में भी परेशानी हो रही है.' 

'फर्श पर सोने के लिए हमारा कंबल खींच लिया'

महिला ने कहा, 'एक इंसान हमारी सीट से कंबल खींचकर ले गया, क्योंकि उसे नीचे फर्श पर सोना था. रेलवे की तरफ से हर पैसेंजर को चादर धूली हुई मिलती है, लेकिन कंबल ही ऐसी चीज है जिसे कई यात्री यूज करते हैं. इसी कंबल को जब लोग नीचे फर्श पर ओढ़कर या बिछाकर सो जाते हैं, तो उसके हाइजीन के बारे में क्या ही कहें. रेल मंत्रालय को इस ओर ध्यान देना चाहिए. अगर एक्ट्रा पैसा देने के बाद भी यही सुविधाएं मिलनी हैं तो क्या ही फायदा.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'AC वाला जनरल कोच बनता जा रहा 3AC'

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा हाल यूपी-बिहार की ट्रेनों में होता है. जबकि कुछ का कहना है कि 3AC कोच अपनी पहचान खोता जा रहा है.

एक यूजर ने लिखा, 'ये मुफतखोर लोग फर्स्ट एसी को भी नहीं छोड़ते हैं, थर्ड एसी को कोई बड़ी बात नहीं है इनके लिए.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनकी कोई न कोई मजबूरी रही होगी. अपनी मर्जी से कोई जमीन पर सोकर नहीं जाता.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये हाल बिहार और यूपी की ट्रेनों में ज्यादातर देखने को मिलेगा.'

चौथे यूजर ने लिखा, '3AC अपनी पहचान खो रहा है और अब बस एक जनरल कोच बनकर रह गया है. भारत में 3AC का मतलब है- जनरल कोच जैसे अनुभव के लिए AC का किराया देना.'

यह भी पढ़ें:- महिला का दावा- 'फोन के 21 ऐप्स से लेकर उम्र और जॉब स्टेटस तक ट्रैक करता है Blinkit', कंपनी ने जवाब दिया

यह भी पढ़ें:- मुंबई की नौकरी छोड़कर हिमाचल के गांव में शिफ्ट हो गई महिला, बोलीं- 'कभी-कभी लगता है मैंने गलती कर दी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, 3AC Coach, Viral Video, Travel Experience, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com