विज्ञापन

ट्रेन के 3AC कोच में महिलाओं ने की मछली-चिकन पार्टी, लोग बोले- हवा भी बाहर नहीं जा पा रही

ट्रेन के बंद एसी कोच में सूखी मछली और चिकन की दावत उड़ाने वाली महिलाओं की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. सह-यात्रियों की सुविधा और खाने की निजी आजादी को लेकर इंटरनेट यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं.

ट्रेन के 3AC कोच में महिलाओं ने की मछली-चिकन पार्टी, लोग बोले- हवा भी बाहर नहीं जा पा रही
ट्रेन के 3AC डिब्बे में नॉन-वेज की दावत पर मचा बवाल
X@kirtigaiyer

VIRAL POST: ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर के दौरान मछली और चिकन की दावत उड़ाने का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स पर किर्तिगा नाम की एक यूजर ने ट्रेन में महिला यात्रियों के ग्रुप का फोटो शेयर कर पूरी कहानी बताइ है. उन्होंने ट्रेन में चिकन और सूखी मछली (बोम्बिल) खाने की तस्वीर साझा कर सह-यात्रियों की सुविधा पर भी सवाल उठाए हैं. उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर सिविक सेंस, खान-पान की निजी आजादी और लोकल कल्चर बहस शुरू हो गई है. जहां कुछ लोग बंद एसी कोच में तेज गंध वाले भोजन को दूसरों के प्रति संवेदनहीनता मान रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स इसे खान-पान की  व्यक्तिगत आजादी  और शाकाहारी बनाम मांसाहारी मानसिकता के रूप में देख रहे हैं.

एसी कोच में सजी नॉन-वेज की दावत

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स वाकया शेयर करते हुए बताया कि थर्ड एसी (3AC) कोच में महिलाओं का एक ग्रुप सफर कर रहा था. इन महिलाओं ने ट्रेन के डिब्बे को जैसे पिकनिक स्पॉट बना दिया और वहां चिकन ग्रेवी, सूखी बोम्बिल (सूखी मछली) और फिश करी का जमकर लुत्फ उठाया. साथ में भाकरी, चावल और प्याज भी था. पूरा माहौल एक शानदार दावत जैसा था.  

तेज गंध के सवाल लोगों ने उठाए सवाल

पोस्ट लिखने वाली यूजर ने साफ किया कि वह खुद सूखी मछली की महक से वाकिफ हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. लेकिन उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि एक बंद एसी कोच में जहां हवा बाहर नहीं जा पाती, वहां शाकाहारी या अलग तरह का खाना पसंद करने वाले सह-यात्रियों पर इस तेज गंध का क्या असर पड़ेगा?

यूजर ने लिखा कि सार्वजनिक संपत्ति को बिना किसी की परवाह किए पिकनिक स्पॉट मान लेना ही सिविक सेंस की कमी को दिखाता है.

रेलवे के नियम क्या कहते हैं?

यह बात सही है कि ट्रेन में मांसाहारी भोजन करना रेलवे के नियमों के खिलाफ नहीं है. यात्री अपनी पसंद का खाना ले जाने और खाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं, बशर्ते वे साफ-सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखें. भारत विविधताओं का देश है, जहां चिकन, मछली और सूखा सी-फूड कई संस्कृतियों के खान-पान का अहम हिस्सा हैं. किसी के खान-पान को सिर्फ इसलिए गलत नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि दूसरे लोग उसे पसंद नहीं करते.

सोशल मीडिया पर छिड़ी वेज- नॉनवेज की बहस

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने शाकाहारी लोगों पर निशाना साधते हुए लिखा कि जब शाकाहारी लोग खाना खाते हैं तब भी महक फैलती है, लेकिन मांसाहारी लोग कभी इस पर शिकायत नहीं करते.

वहीं, कुछ लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि पोस्ट में महिलाओं की क्षेत्रीय पहचान (मराठी होना) को क्यों उजागर किया गया. 

train food debate, civic sense in trains, non veg feast in 3rd ac, railway travel etiquette

एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर कोई महक को लेकर इतना ही संवेदनशील है, तो उसे अचार-रोटी की खुशबू भी परेशान कर सकती है." 

यह भी पढ़ें | 'मैं इंडिया से हूं' कहकर कराची में घूमने लगा यूट्यूबर, बोला- एकदम बदल गया लोगों का व्यवहार

यह भी पढ़ें | हिमाचल की लड़की ने दो सगे भाइयों से की शादी, बोली- 'एक साथ दोनों से प्यार हो गया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Indian Train 3AC Coach, X Viral Post India, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com