आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई में हुआ एक प्रदर्शन है. अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित विरोध से जुड़ा था. पुलिस ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान समेत कई जगहों पर अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए कार्रवाई की. हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा कि वह एक नागरिक के तौर पर वहां पहुंचे थे.
हिरासत में लिए जाने से पहले क्या बोले इमरान खान?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में इमरान खान ने कहा कि वह किसी संगठन का हिस्सा बनकर या किसी से मांग करने के लिए प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे. वह एक नागरिक के तौर पर वहां मौजूद थे और यह समझना चाहते थे कि लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है और उनके आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है.
#WATCH | Mumbai: Before he was detained by Police, Actor Imran Khan says, "I don't have demands. I am here as a citizen, as someone who lives in this city. I am here to see why freedom of movement is being restricted—why people's voices are being suppressed. That is why I am here. I am not in a position to make demands of anyone. Nor am I part of any organization. I am just here as a representative..."
— ANI (@ANI) October 10, 2026
इमरान ने कहा, “मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां इस शहर में रहने वाले एक नागरिक के तौर पर आया हूं. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों के आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है.” अभिनेता के इस बयान के बाद उनका प्रदर्शन में शामिल होना चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था.
#WATCH | Mumbai: Actor Imran Khan detained from Mumbai's August Kranti Maidan, which was the proposed protest venue in support of CJP's protest call. https://t.co/iZtCAVGDuZ
— ANI (@ANI) October 10, 2026
इमरान की कजिन ने शेयर किया वीडियो, याद आई डेब्यू फिल्म
इमरान खान की कजिन जायन मैरी को भी उनके साथ हिरासत में लिया गया. बाद में उन्होंने पुलिस वैन के अंदर से एक वीडियो शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रनझोर का राठौड़???' और आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि यह सीन उनकी फिल्म से काफी मिलता-जुलता है. दरअसल, इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने जय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था. फिल्म में एक जेल सीक्वेंस भी है, जिसे याद करते हुए जायन मैरी ने यह मजेदार टिप्पणी की.
क्यों प्रदर्शन कर रहा है सीजेपी?
सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था. यह विरोध मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान कथित गड़बड़ियों और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 से जुड़े बदलावों के आरोपों को लेकर था.
फिल्मों से दूर हैं इमरान खान
इमरान खान ने ‘जाने तू या जाने ना' के बाद ‘आई हेट लव स्टोरीज', ‘ब्रेक के बाद', ‘डेल्ही बेली' और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों में काम किया. रोमांटिक फिल्मों से उन्होंने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई. हालांकि, ‘कट्टी बट्टी' और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा!' जैसी फिल्मों के बाद वह लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहे. अब उनके कमबैक को लेकर भी चर्चा होती रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं