नींबू का इस्तेमाल सलाद, शिकंजी, चाट और कई तरह की डिशेज में किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग नींबू को गलत तरीके से निचोड़ते हैं, जिसकी वजह से रस कम निकलता है और स्वाद में भी हल्की सी कड़वाहट आ जाती है. ऐसे में अगर आप नींबू के रस को निचोड़ते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो इससे सही तरीके से रस निकलेगा. यहां जानते हैं नींबू को निचोड़ने का सही तरीका क्या है?
वीडियो में देखें नींबू निचोड़ने का सही तरीका...
लोग कहां करते हैं गलती?
यूट्यूब पर मशहूर सेफ पंकज भदौरिया मे बताया कि अक्सर लोग नींबू को दो हिस्सों में काटकर सीधे, नींबू निचोड़ने की मशीन में डालकर इसे दबाकर रस निकालते हैं. ऐसा करना गलत है. ऐसा करने से नींबू के छिलके और उसके सफेद हिस्से से मौजूद तेल भी रस में मिल जाता है. इसी वजह है कि कई बार नींबू का रस कड़वा लगने लगता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा दबाव डालने पर भी जूस की गुणवत्ता खराब हो सकती है.
फिर कैसे निकालें नींबू से रस?
अगर नींबू फ्रिज में रखा है तो उसे 15-20 मिनट पहले बाहर निकाल लें. कमरे के तापमान वाला नींबू ज्यादा आसानी से रस छोड़ता है. इसके बाद नींबू को किचन प्लेटफॉर्म या चॉपिंग बोर्ड पर हल्के हाथ से 20-30 सेकंड तक रोल करें. इससे अंदर मौजूद रस ढीला हो जाता है और निचोड़ने पर आसानी से बाहर आता है.
ज्यादातर लोग नींबू को बीच से गोल आकार में काटते हैं. लेकिन ज्यादा रस पाने के लिए इसे लंबाई में काटना बेहतर माना जाता है. इससे अंदर का हिस्सा ज्यादा खुलता है और रस निकालना आसान हो जाता है. अगर नींबू छोटा है तो काटने के बाद उसके बीच में हल्का-सा कांटा घुमाकर भी रस निकाला जा सकता है.
नींबू को धीरे-धीरे दबाएं. एकदम से पूरी ताकत लगाने की जरूरत नहीं होती. हल्के दबाव के साथ कई बार दबाने पर ज्यादा रस निकलता है. आप चाहें तो हाथ से निचोड़ते समय कांटे की मदद भी ले सकते हैं. इससे गूदे में फंसा रस भी बाहर आ जाता है.
कड़वाहट से कैसे बचें?
नींबू के छिलके को ज्यादा न मसलें और न ही उसे बार-बार दबाकर पूरी तरह कुचलें. छिलके में मौजूद तेल और सफेद भाग का स्वाद रस को कड़वा बना सकता है. खासकर शिकंजी और सलाद में ये फर्क साफ महसूस होता है.
ये भी पढ़ें - टमाटर का सूप कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं होटल जैसा क्रीमी और टेस्टी टोमैटो सूप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं