- रेलवे ने दो महीने के लिए 5 दर्जन ट्रेन कैंसिल कर दी है.
- दिल्ली-मुरादाबाद-फिरोजपुर-जम्मू डिविजन की ट्रेन शामिल.
- 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ट्रेन रहेगी कैंसिल.
सर्दियों में घना कोहरा पड़ने के कारण रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका रहती है. इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक 5 दर्जन के करीब ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. वहीं, कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा और कुछ ट्रेनें अपने पूरे रूट पर नहीं चलेंगी.
दिल्ली मंडल में 25 ट्रेनें रद्द
कोहरे के कारण सबसे ज्यादा असर दिल्ली मंडल की ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे ने इस मंडल में 25 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसके अलावा एक ट्रेन को आंशिक रूप से चलाने के बजाय बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा.
ट्रेन नंबर 54057: दिल्ली जंक्शन से शामली
ट्रेन नंबर 54058: शामली से दिल्ली जंक्शन
ट्रेन नंबर 54031: दिल्ली जंक्शन से जींद
ट्रेन नंबर 54034: जींद से दिल्ली जंक्शन
ट्रेन नंबर 64449: गाजियाबाद से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 64428: नई दिल्ली से गाजियाबाद
ट्रेन नंबर 64431: गाजियाबाद से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 64450: नई दिल्ली से गाजियाबाद
ट्रेन नंबर 64445: गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
ट्रेन नंबर 64412: दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
ट्रेन नंबर 64074: नई दिल्ली से कोसीकलां
ट्रेन नंबर 64073: कोसीकलां से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 74033: दिल्ली सराय रोहिल्ला से फरुखनगर
ट्रेन नंबर 74036: फरुखनगर से दिल्ली सराय रोहिल्ला
ट्रेन नंबर 74031: गढ़ी हरसरू से फरुखनगर
ट्रेन नंबर 74038: फरुखनगर से गढ़ी हरसरू
ट्रेन नंबर 64095: नई दिल्ली से शकूरबस्ती
ट्रेन नंबर 64532: अंबाला कैंट से पानीपत जंक्शन
ट्रेन नंबर 64541: पानीपत जंक्शन से अंबाला कैंट
ट्रेन नंबर 64553: मुरादाबाद से गाजियाबाद
ट्रेन नंबर 64554: गाजियाबाद से मुरादाबाद
ट्रेन नंबर 64555: गाजियाबाद से मेरठ सिटी
ट्रेन नंबर 64556: मेरठ सिटी से गाजियाबाद
ट्रेन नंबर 64483: कुरुक्षेत्र जंक्शन से अंबाला कैंट
ट्रेन नंबर 64482: अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र जंक्शन
इसके अलावा ट्रेन नंबर 64481 पानीपत जंक्शन से अंबाला कैंट के बीच चलती है. इसे अंबाला कैंट तक चलाने के बजाय कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ही समाप्त किया जाएगा.
मुरादाबाद मंडल में 10 ट्रेनें रद्द
मुरादाबाद मंडल में भी कोहरे के कारण 10 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इनमें लखनऊ, शाहजहांपुर, बालामऊ, सीतापुर और कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
ट्रेन नंबर 54337: लखनऊ से शाहजहांपुर
ट्रेन नंबर 54338: शाहजहांपुर से लखनऊ
ट्रेन नंबर 54331: लखनऊ से बालामऊ जंक्शन
ट्रेन नंबर 54332: बालामऊ जंक्शन से लखनऊ
ट्रेन नंबर 54329: बालामऊ जंक्शन से शाहजहांपुर
ट्रेन नंबर 54330: शाहजहांपुर जंक्शन से बालामऊ जंक्शन
ट्रेन नंबर 54327: सीतापुर सिटी से शाहजहांपुर
ट्रेन नंबर 54328: शाहजहांपुर से सीतापुर सिटी
ट्रेन नंबर 54335: बालामऊ जंक्शन से कानपुर सेंट्रल
ट्रेन नंबर 54336: कानपुर सेंट्रल से बालामऊ जंक्शन
अंबाला मंडल में 9 ट्रेनें नहीं चलेंगी
अंबाला मंडल में कुल 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इनमें अंबाला कैंट, नंगल डैम, धुरी, बठिंडा, कुरुक्षेत्र, हिसार, लुधियाना और चूरू के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
ट्रेन नंबर 64517: अंबाला कैंट से नंगल डैम
ट्रेन नंबर 64516: नंगल डैम से अंबाला कैंट
ट्रेन नंबर 54765: धुरी जंक्शन से बठिंडा
ट्रेन नंबर 54766: बठिंडा से धुरी जंक्शन
ट्रेन नंबर 64483: कुरुक्षेत्र जंक्शन से अंबाला कैंट
ट्रेन नंबर 54603: हिसार से लुधियाना जंक्शन
ट्रेन नंबर 54604: लुधियाना जंक्शन से चूरू
ट्रेन नंबर 54605: चूरू से लुधियाना जंक्शन
ट्रेन नंबर 54606: लुधियाना जंक्शन से हिसार
फिरोजपुर मंडल में 12 ट्रेनें रद्द
फिरोजपुर मंडल में कुल 12 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है. इसके अलावा दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा.
ट्रेन नंबर 74939: जालंधर सिटी से फिरोजपुर कैंट
ट्रेन नंबर 74932: फिरोजपुर कैंट से जालंधर सिटी
ट्रेन नंबर 74984: फाजिल्का से कोटकपूरा
ट्रेन नंबर 74981: कोटकपूरा से फाजिल्का
ट्रेन नंबर 74920: जालंधर सिटी से होशियारपुर
ट्रेन नंबर 74923: होशियारपुर से जालंधर सिटी
ट्रेन नंबर 74651: अमृतसर से डेरा बाबा नानक
ट्रेन नंबर 74652: डेरा बाबा नानक से वेरका जंक्शन
*ट्रेन नंबर 74987: बठिंडा से फाजिल्का
ट्रेन नंबर 74986: फाजिल्का से बठिंडा
ट्रेन नंबर 74646: जालंधर सिटी से अंबाला कैंट
ट्रेन नंबर 74645: अंबाला कैंट से जालंधर सिटी
इसके अलावा ट्रेन नंबर 64551 (लुधियाना जंक्शन से छेहरटा) और ट्रेन नंबर 64552 (छेहरटा से लुधियाना जंक्शन) को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. इन ट्रेनों को जालंधर सिटी-छेहरटा-जालंधर सिटी के बीच रद्द करने का उल्लेख किया गया है.
जम्मू मंडल में दो ट्रेनें रद्द
जम्मू मंडल में भी दो ट्रेनों को रद्द किया गया है. इनमें ट्रेन नंबर 74672: पठानकोट से अमृतसर और ट्रेन नंबर 74675: अमृतसर से पठानकोट शमिल हैं
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए यात्री रेलवे की NTES (National Train Enquiry System) वेबसाइट या ऐप पर जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करके भी ट्रेन के संचालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
कोहरे के मौसम में ट्रेनों के समय और संचालन में बदलाव हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर डालकर उसका ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें | दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 26 के फेरे घटाए, देखें लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं