विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2021

Viral Video: 'काट के कलेजा' गा रही थी बेटी, तभी मां ने मारा एक तमाचा, लोगों ने कहा- मम्मी आ गई का!

वीडियो देखने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्ची मोबाइल पर एक गाने के साथ वीडियो बना रही थी. वीडियो में जो गाना गाया जा रहा था, वो बहुत ही प्रसिद्ध है.

Viral Video: 'काट के कलेजा' गा रही थी बेटी, तभी मां ने मारा एक तमाचा, लोगों ने कहा- मम्मी आ गई का!
काट के कलेजा दिखा देंगे, तभी मम्मी आ गई और जड़ दिया एक तमाचा
Twitter

इंटरेस्टिंग लोगों के लिए इंटरनेट( Internet) एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है. यहां हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Viral video) होता ही रहता है. जिसे देख लोग लोटपोट होकर हंसने (Funny Video) लगते हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो बहुत फनी तरीके से वायरल हो रहा है. मेरा दावा है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. ये वीडियो टीनेज के लिए एक सबक भी है. हम कुछ और बोले उससे पहले आप ये वीडियो देख लीजिए.

वीडियो देखने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्ची मोबाइल पर एक गाने के साथ वीडियो बना रही थी. वीडियो में जो गाना गाया जा रहा था, वो बहुत ही प्रसिद्ध है. बच्ची इतरा कर गा रही थी 'काट के कलेजा दिखा देंगे (Kaat Ke Kaleja Dikha Denge)', तभी मां आती है और एक तमाचा मुंह में जड़ देती है. फिर क्या... बच्ची रोने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने हंसते हुए कमेंट किया है- मम्मी आ गई क्या?

@rishav_sharma1 नाम के ट्विटर यूज़र ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. करीब 503 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, वहीं कई यूज़र्स ने फनी मीम्स के साथ कमेंट भी किया है. एक यूज़र ने कहा कि ऐसा वीडियो मैंने पहले कभी नहीं देखा, वहीं दूसरे यूज़र ने कहा कि इस वीडियो में एक और बच्ची है, उसे भी पीटना चाहिए था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kat Ke Kaleja Dikha Denge, Social Media Viral, Mummy On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com