Viral video: विदेश जाकर बसने पर जो चीजें हमें हैरान करती हैं, उनमें वहां का खान-पान और रहन-सहन सबसे ऊपर होता है. कुछ ऐसा ही झटका अमेरिका में रह रही भारतीय कंटेंट क्रिएटर सारिका यादव को भी लगा. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिकियों के 'जल्दी सोने और जल्दी जागने' के अंदाज पर बात की है. @sarika_in_america नाम के हैंडल पर इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
अमेरिकियों की दिनचर्या सनातनियों जैसी!
सारिका ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जब उन्होंने अपने अमेरिकी दोस्तों को बताया कि वह रात 8, 9 या कभी-कभी 10 बजे तक डिनर करती हैं और रात 12 बजे सोती हैं, तो उनके दोस्तों की आंखें फटी की फटी रह गईं. लेकिन असली झटका तो सारिका को तब लगा जब दोस्तों ने अपना डेली रुटीन बताया. वहां लोग शाम 6 से 6:30 बजे तक रात का खाना खा लेते हैं और 8:30 बजे तक चादर तानकर सो जाते हैं. सुबह उठने का वक्त? वही भोर का समय सुबह 4 से 5 बजे के बीच.
Watch Video
सारिका बताती हैं कि वहां का वर्क कल्चर भी इसी ढर्रे पर चलता है. सुबह 6-7 बजे दुकानें खुल जाती हैं, लोग दफ्तर जाने से पहले कसरत निपटाते हैं और शाम 4-5 बजे तक काम खत्म कर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. सारिका भी अब इस रूटीन को अपनाने की जद्दोजहद में जुटी हैं.
यह भी पढ़ें : लास वेगास में यूट्यूबर परमवीर की अमेरिकी लड़के से बहस, बोले- तुम्हारी हैसियत नहीं मुझे जॉब देने की
इंटरनेट बोला- 'अरे, यह तो हमारी अपनी परंपरा है'
इस वीडियो पर देसी यूजर्स ने चटकारे लेते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. अधिकांश लोगों का कहना था कि यह कोई 'वेस्टर्न लाइफस्टाइल' नहीं, बल्कि भारत की ही सनातन संस्कृति है.
एक यूजर ने लिखा, "हमारे गांवों में आज भी लोग इसी नियम से जीते हैं." दूसरे ने याद दिलाया, "इसे ही तो ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं, जो सुबह 4 बजे शुरू होता है." वहीं कुछ का मानना था कि यह भारत बनाम अमेरिका का मुद्दा नहीं है, बल्कि अपनी-अपनी पसंद और माहौल की बात है. आखिरकार न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में भला कौन 8 बजे सोता है.
यह भी पढ़ें : पहली बार भारत आया ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट, पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खोटी, बोला- ऐसा एक्सपीरियंस कभी नहीं भूलूंगा
यह भी पढ़ें : घर बैठे काम करने के मिल रहे 57 लाख, लेकिन ऑफिस जाने पर 68 लाख का ऑफर; इंजीनियर ने पूछा-किसे चुनूं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं