कहते हैं आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है. खाना एक ऐसी चीज है, जो खाने के शौकीनों को खुश करना का एक बेहद कमाल का जरिया है. खाने में जरा सा तड़का उसका स्वाद बढ़ा भी सकता है और उसे बेस्वाद भी बना सकता है. इसके लिए जरूरी है एक खास ट्रिक. सोशल मीडिया पर अक्सर खाने से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें खाना बनाने का तरीका बताकर लोगों के दिल में जगह बनाई जाती है. हाल ही में खाने से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगी. वीडियो में एक शख्स खाने के भगौने में ऐसा तड़का लगाता है कि, ऊपर लगा टेंट जलकर राख हो जाता है.
यहां देखें वीडियो
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, कैसे एक भगौने से भरे खाने में एक शख्स तड़का लगाने के लिए पहले से चूल्हे पर चढ़े बर्तन की मदद लेता है. इस दौरान जैसे ही शख्स तड़का लगाकर प्लेट ढांक रहा होता है, तभी भगौने में से आग की लपटे निकल पड़ती हैं. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, इन आग की लपटों के ऊपर लगा टेंट जल जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए खूब मौज ले रहे हैं. वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है, 'वाह..क्या तड़का लगाया है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं