बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट में स्थित अपना नौवीं मंजिल का अपार्टमेंट ₹9 करोड़ में बेच दिया है. यह प्रॉपर्टी डील 22 अक्टूबर को रजिस्टर हुई, जो 18 अक्टूबर को जुहू में उनकी कार पर हुई फायरिंग की घटना के चार दिन बाद की बात है. यह अपार्टमेंट खार वेस्ट के 18वें रोड पर स्थित 'रुस्तमजी पैरामाउंट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की 'विंग डी' में है. इस फ्लैट का कार्पेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट है और इसके साथ 95.80 वर्ग फुट का एक्स्ट्रा एक्सक्लूसिव एरिया भी है. इस डील में दो कवर्ड पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.
टाइगर श्रॉफ ने जुलाई 2018 में डेवलपर 'कीस्टोन रियल्टर्स' से यह अपार्टमेंट ₹7.61 करोड़ में खरीदा था और नवंबर 2019 में इसका पजेशन लिया था. इस बिक्री से उन्हें अपनी ओरिजिनल परचेज प्राइस (टैक्स और अन्य खर्चों को छोड़कर) पर करीब ₹1.39 करोड़, यानी 18.3% का मुनाफा हुआ है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
प्रॉपर्टी से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतनी बड़ी कीमत वाले सौदों को पूरा होने में आमतौर पर कई हफ्ते या महीने लग जाते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह डील शायद फायरिंग की घटना से पहले ही तय कर ली गई होगी.
रियल एस्टेट डेटा फर्म 'CRE मैट्रिक्स' द्वारा हासिल किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों से इस सौदे की पुष्टि होती है. टाइगर श्रॉफ ने इस बिक्री को लेकर व्यक्तिगत तौर पर कोई बयान नहीं जारी किया है.
हाल ही में टाइगर पर हुआ था जानलेवा हमला
18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं थीं. हमलावरों ने मौके से भागने से पहले पांच से छह राउंड फायरिंग की. इस घटना में अभिनेता का ड्राइवर और वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गए थे. गनीमत रही कि टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा से संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ पर हमले के समय तुर्की मेड जिगना पिस्टल हुई थी जाम, बॉलीवुड एक्टर बोले- मैं अभी भी सदमे में हूं
यह भी पढ़ें | 'चायवाले का भी रोल नहीं मिलेगा', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के शूटर्स पर राम गोपाल वर्मा का तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं