गांव-देहात में अक्सर सांप, बिच्छू जैसे जीव जंतु अक्सर निकलते रहते हैं. फिर चाहे वो घर हो या खेत सांप-बिच्छू कब और कहां निकल आएं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. ऐसी ही एक घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से, जहां एक गांव में एक विशालकाय आजगर निकला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, बदायूं के दातागंज के गांव बसेला में लोगों ने खेत में अजगर को देखा जिसके बाद जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है. वीडियो में आप देखेंगे कि खेत में काफी लोग जमा है और एक बुजुर्ग शख्स ने अजगर के जबड़े को कसकर पकड़ रखा है.
बुजुर्ग बाबा वहां मौजूद और लोगों की मदद से अजगर को बोरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं. आप वीडियो में देख सकते हैं कि अजगर इतना विशाल, भारी-भरकम और ताकतवर है कि कई लोग मिलकर भी उसे बोरे में नहीं डाल पा रहे हैं. फिर काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बोरे में डालाकर बंद किया गया. अजगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने विशाल अजगर को पकड़ा और बुधवार को इस अजगर को किसी घने जंगल में छोड़ा जाएगा. दातागंज क्षेत्र में अजगर दिखाई देने के लगातार मामले प्रकाश में आ रहे थे. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- इनके घरों को तोड़कर इंसान अपना घर बनाए जा रहे हैं तो ये कहा जाएंगे? इसी वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं