विज्ञापन

क्या 100-200 यूनिट बिजली खर्च पर सोलर सिस्टम लगवाना फायदेमंद? पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कब और कैसे लें, जानें डिटेल

पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक 60 लाख से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं. इससे काफी संख्या में लोगों के घरों का बिजली बिल शून्य हो गया है. आइए जानते हैं रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगवाना कितना फायदेमंद है.

क्या 100-200 यूनिट बिजली खर्च पर सोलर सिस्टम लगवाना फायदेमंद? पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कब और कैसे लें, जानें डिटेल
PM Surya Ghar Yojana online apply
Gemini Graphics

पीएम सूर्यघर योजना के तहत देश भर में 60 लाख से ज्यादा लोग रूफटॉप सोलर सिस्टम घरों में लगवा चुके हैं. अकेले यूपी में 9 लाख लोग फायदा उठा चुके हैं. इस मुफ्त बिजली योजना में पात्र उपभोक्ताओं को 45 हजार से 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है. राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर 15 से 30 हजार रुपये तक मदद देती हैं. इससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है. लेकिन सवाल है कि क्या पीएम सूर्यघर योजना सभी के लिए फायदेमंद है. आपके घर का लोड कितना हो कि ये फायदेमंद है. जानिए सोलर एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं और केस स्टडी भी...

200 से 400 यूनिट की बिजली खपत

सोलर पैनल एक्सपर्ट विश्वास कुमार का कहना है कि हर महीने कम से 200 से 400 यूनिट की खपत हो तो सोलर पैनल सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा. 200 यूनिट से ज्यादा खपत की बात करें तो घर में कम से कम 1 एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर नियमित चलते हो महीने का सामान्य बिजली बिल 1800 से 3500 रुपये होता है. इतनी खपत में 2 से 3 किलोवॉट का ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगाया जाए तो बिजली बिल जीरो हो जाता है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2–3 किलोवाट के कनेक्शन पर 60 हजार से 78 हजार रुपये तक की सीधी सब्सिडी मिलती है. जबकि सोलर पैनल की दो लाख रुपये की लागत 3 से 4 साल में निकल आती है. इससे 20–21 साल मुफ्त बिजली का लाभ मिलता रहता है. 

क्या 100-150 यूनिट खर्च पर सोलर पैनल फायदेमंद?

अगर आपके घर में 100–150 यूनिट बिजली की खपत महीने की है तो 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम होता है, यानी रोजाना 4–5 यूनिट.  इसकी लागत लगभग 60 हजार से 70 हजार रुपये तक आती है. केंद्र सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी और राज्यों से 15 हजार की सब्सिडी मिलती है.  यानी आपका सही खर्च सिर्फ 25 से 30 हजार रुपये ही आएगा. यूपी में 100–150 यूनिट तक बिजली पर टैरिफ (6–7 प्रति यूनिट) है और बिल 900–1200 रुपये आता है, तो यह लागत 3–4 साल में वसूल हो जाएगी. दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक जैसे राज्यों में 100 से 200 यूनिट तक घरेलू बिजली फ्री या बेहद कम रेट है. ऐसे में पहले ही बिजली बिल 100 से 200 रुपये तक आते हैं.  ऐसी हालत में सोलर पैनल लगाना ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा. 

सोलर पैनल कहां-कितना फायदा

300 से 600 से ज्यादा यूनिट

अगर घर में बिजली की खपत 300 से 600 यूनिट तक है तो 8 से 11 रुपये प्रति यूनिट का टैरिफ लगता है.  तीन किलोवाटर का सौर पैनल लगवाने पर 78 हजार रुपये सब्सिडी मिलती है. भारी बिजली बिल सीधा 80-90 फीसदी तक कम हो जाता है.

200 से 350 यूनिट बिजली खपत

अगर घर में बिजली खपत 200 से 350 यूनिट तक है तो दो से तीन किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर पूरा बिजली बिल शून्य हो जाता है. मासिक किस्तों में सोलर पैनल सिस्टम लगाने पर ईएमआई भी पुराने बिजली बिल के बराबर ही रहती है. कमर्शियल रेट पर बिजली 10–14 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है. ऑन ग्रिड सिस्टम से हर महीने भारी बचत होती है.घर का बिजली बिल हर महीने 1500 रुपये से ज्यादा है तो सोलर पैनल सबसे मुनाफे वाला निवेश है. अगर बिल 500 रुपये से कम है तो खपत बढ़ने तक सोलर लगवाने की जल्दबाजी ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली वालों के लिए शुरू हुआ बिजली योजना का पोर्टल, जानें कैसे करें रूफ टॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन

एक्सेलिक टेक सॉल्यूशंस के सह संस्थापक ऋषभ कनोजिया (रिन्यूएबल एनर्जी टेस्टिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी) ने कहा, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 50 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के पार पहुंचने के साथ भारत सौर ऊर्जा क्षेत्र में एक अहम मोड़ पर है. ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी के साथ यह आम आदमी के घर का खर्च 10 फीसदी तक घटा सकता है, जो अभी बिजली बिल में खर्च होता है. ग्रिड टाइड सोलर इनवर्टर सोलर पैनल से डीसी पावर को एसी पावर में परिवर्तित करके और बिजली ग्रिड के साथ सिंक्रनाइजेशन बनाए रखकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. छत पर सौर पैनल लगाने वाले घरों के लिए ये सिस्टम भरोसेमंद इंस्टॉलेशन, बेहतर ऊर्जा के इस्तेमाल और स्वच्छ ऊर्जा टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने वाला है.

केस स्टडी-1 : विजय कुमार मिश्रा का बिजली बिल न के बराबर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने से ओडिशा के लोगों की किस्मत भी बदली है. इसमें केंदझुर इलाके के विजय कुमार मिश्रा की किस्मत भी बदली है. मिश्रा के घर का बिजली बिल शून्य हो गया है. उन्होंने सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाया था. इससे पहले उनके घर में बिजली का बिल काफी अधिक था. पहले हर महीने बिजली बिल की परेशानी थी, जो अब दूर हो गई है. मिश्रा ने बताया कि पहले बिजली जाने पर काफी परेशानी थी. रात में या इमरजेंसी में कोई काम नहीं होता था, लेकिन सोलर लगने से रोजमर्रा का कामकाज भी आसान हो गया है. 

ये भी पढ़ें - PM Surya Ghar Yojana: 19 लाख परिवारों का बिजली बिल जीरो! जानिए छत पर सोलर लगवाने के लिए क्या करना होगा
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana, PM Surya Ghar Yojana, PM Surya Ghar Yojana Subsidy 2026, Surya Ghar Yojana, Roof Top Solar System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com