Viral Video: राजस्थान के आबू रोड की रहने वाली एक मिडिल क्लास मारवाड़ी लड़की ने आज तक कभी 9 से 5 की नौकरी नहीं की है. वह सिंगल हैं, ऑनलाइन काम करती हैं और अब तक 6 बार अपना करियर बदल चुकी हैं. बिना किसी अमीर खानदान वाले बैकग्राउंड के, उन्होंने अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी चुनी है. आज हिमानी मित्तल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
बचपन में ही गाठ बांध ली थी एक बात
बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए हिमानी ने कहा, 'बचपन में ही मुझे एक बात समझ आ गई थी कि अगर मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीनी है, तो पैसों के मामले में आत्मनिर्भर होना पड़ेगा. आर्थिक आजादी ही मुझे अपनी मर्जी से फैसले लेने की ताकत दे सकती थी. इसी आजादी को पाने के लिए मैंने 21 साल की उम्र में स्पेनिश पढ़ाना शुरू कर दिया. तब मैं खुद भी यह भाषा सीख ही रही थी. इसके बाद 23 साल की उम्र में जब कोविड आया, तो मैंने अपने काम को पूरी तरह से ऑनलाइन शिफ्ट कर लिया.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'3 साल स्पेन में रही, 2 साल पहले इंडिया आई'
हिमानी ने कहा, '25 साल की उम्र में, फिल्ममेकिंग में अपनी मास्टर्स पूरी करने के बाद मैं अंग्रेजी पढ़ाने के लिए स्पेन चली गई. वहां रहते हुए 3 साल तक मैंने पूरे यूरोप की यात्रा की और ऐसे शानदार लोगों से मिली, जिन्होंने जिंदगी की टाइमलाइन को लेकर मेरा नजरिया पूरी तरह बदल दिया. मैंने जाना कि आजादी भरी जिंदगी असल में कैसी होती है. इसलिए, जब मैं दो साल पहले भारत वापस आई, तो मुझे पता था कि मैं अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना जारी रखना चाहती हूं.'
'शादी नहीं की, अकेले घूमने निकल गई'
हिमानी ने आगे बताया, 'शादी करके बसने के बजाय, मैं पिछले साल दिल्ली आ गई, और फिर तीन महीने पहले केरल चली गई. मैं सोलो ट्रैवल करके अपनी जिंदगी की टाइमलाइन खुद तय करने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों पर कंटेंट बनाती हूं. अब 30 साल की उम्र में, जब मुझे लगा था कि मैंने सब कुछ समझ लिया है, जिंदगी मुझसे फिर से शुरुआत करने के लिए कह रही है. इसीलिए मैं अब एक ऐसी जिंदगी बना रही हूं जो मेरे आज के रूप के बिल्कुल सच लगे.'
SF चैलेंज नाम की सीरिज चला रही
अब हिमानी 'SF चैलेंज' नाम की एक सीरीज इंस्टाग्राम पर चला रही हैं जिसके जरिए वो उन लोगों की मदद करना चाहती हैं जो 30 के हैं या होने वाले हैं और समाज की उम्मीदों से अलग हटकर अपनी एक नई राह तलाश रहे हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
हिमानी मित्तल के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो मुझे पसंद हो, लेकिन दिक्कत यह है कि मुझे पता ही नहीं कि मैं क्या करना चाहता हूं. मैं इस 9 से 5 वाली नौकरी को छोड़ना चाहता हूं, पर मेरे पास कोई प्लान नहीं है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं आपसे बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हूं. मुझे खुशी है कि मैं यहां आपकी यात्रा को फॉलो कर रही हूं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह सुनकर बहुत अच्छा लगा. घूमना-फिरना हर लड़की का सपना होता है, वो भी तब जब 9 से 5 की नौकरी न हो.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'आपकी कामयाबी और चेहरे पर मुस्कान देखकर खुशी हुई. मैं भी कुछ ऐसी ही स्थिति से गुजर रहा हूं, लेकिन अपनी खुशी के लिए संघर्ष कर रहा हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं