NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में आज एक ऐसी शख्सियत ने स्टेज पर समां बांधा, जिन्होंने साबित कर दिया कि लगन हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर है. भारत की सबसे कम उम्र की महिला बेस गिटारिस्ट- मोहिनी डे. NDTV इंडिया से खास बातचीत में मोहिनी ने कहा, "बहुत अच्छा लगता है, जब सुनती हूं कि इंडिया का नाम रोशन कर रही हूं. ऐसा कभी प्लान नहीं किया था." बंगाली परिवार से आने वाली मोहिनी को इंडिया का स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा याद आता है. उन्होंने बताया, "मैं खुद लॉस एंजिलिस में कौशा मांशो, दाल-भात, माचे झोल बनाती हूं. दिल्ली में कल ही आई, जलेबी खाई है, छोले-भटूरे और कुलचे का टाइम नहीं मिला. लेकिन मां के हाथ के मटन करी जैसा कोई नहीं बनाता."