क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब

  • 29:19
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है! यह बात वेदांत सोसाइटी ऑफ न्यूयॉर्क के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने NDTV World Summit 2026 में कही. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि क्या मशीनें कभी इंसानों की तरह सोच और महसूस कर सकती हैं. क्या कोड से बना कोई सिस्टम चेतना यानी कॉन्शियसनेस विकसित कर सकता है. इसी सवाल पर स्वामी सर्वप्रियानंद ने अपने विचार रखें. स्वामी सर्वप्रियानंद न्यूयॉर्क के वहीं हिंदू संन्यासी है जिन्हें दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में से एक एंथ्रोपिक ने सैन फ्रांसिस्को बुलाया था ताकि AI बॉट को नैतिकता के बारे में सिखाया जा सके.

संबंधित वीडियो