VIRAL VIDEO: दुबई की चकाचौंध के पीछे छिपा संघर्ष दिखाता शास्त्री नीरज पंडित जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले नीरज वहां पूजा-पाठ कराते हैं. उन्होंने बताया कि परदेस में उनकी कोई बंधी-बंधाई तनख्वाह नहीं है. कभी एक पूजा के 500 दिरहम (करीब 12,800 रुपये) तो कभी 200 दिरहम (करीब 5,000 रुपये) ही मिल पाते हैं. शुरुआती दिनों को याद करते हुए वह बताते हैं कि तब हालात ऐसे थे कि सुबह का भोजन मिलने पर शाम की रोटी की चिंता सताने लगती थी. यह कहानी विदेश में बिना निश्चित आय के जीने की कठिन जमीनी हकीकत को बयां करती है.
जब पहली बार दुबई आए थे पंडितजी
एक इंस्टाग्राम वीडियो में जब उनसे उनकी कमाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत सादगी से कहा कि उनकी कोई बंधी-बंधाई नौकरी या पक्की तनख्वाह नहीं है. सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि कब कितना काम मिला. पंडित जी ने अपने शुरुआती दिनों के उस संघर्ष को याद किया जो किसी के भी आंसू ला दे. उन्होंने बताया, "सबसे कड़ा समय वह था जब मैं नया-नया दुबई आया था. सुबह की रोटी नसीब हो जाती, तो दिन भर यही चिंता खाए जाती थी कि शाम के भोजन का जुगाड़ कैसे होगा." अजनबी देश में बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत करते हुए बुनियादी जरूरतों के लिए ऐसा संघर्ष वाकई दिल छोटा कर देने वाला होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
परदेस भी लगने लगा घर जैसा
तमाम दिक्कतों के बाद भी नीरज के मन में कोई कड़वाहट नहीं है. वह कहते हैं कि दुबई जैसी जगह में जहां दुनिया भर के लोग रहते हैं, सबको आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए. चाहे कोई भी त्योहार हो, सब मिलकर मनाएं तो परदेस भी घर जैसा लगने लगता है. सच तो यह है कि परदेस में अपना भविष्य बनाने की जद्दोजहद में जुटे हर शख्स की अपनी एक कहानी है, जो अक्सर वहां की चमक-धमक के पीछे छिप जाती है.
यह भी पढ़ें | 'बच्चे कमा रहे 2-3 लाख', वीरेंद्र सहवाग ने अपने Gen Z बेटों को दिया गुरुमंत्र- भूलकर भी दिखावा मत करना
यह भी पढ़ें | हावड़ा से कामाख्या तक वंदे भारत स्लीपर में यूट्यूबर का सफर, वॉशरूम देखकर कहा- चलता-फिरता 5-स्टार होटल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं