विज्ञापन

भारतीय रेलवे के फर्स्ट AC कोच में सफर करने वाली महिला बोली- ये एक्स्पेक्ट नहीं किया था

नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा जा रही श्री शक्ति एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रही महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

भारतीय रेलवे के फर्स्ट AC कोच में सफर करने वाली महिला बोली- ये एक्स्पेक्ट नहीं किया था
भारतीय रेलवे के फर्स्ट AC कोच में सफर करने वाली महिला बोली
instagram/veer__mumma

Viral Video: भारतीय रेलवे के फर्स्ट AC कोच में सफर करने वाली एक महिला ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. महिला श्री शक्ति एक्सप्रेस (Shri Shakti Express-22461) के फर्स्ट AC कोच में अपने पति, बेटे और पिता के साथ थी. श्री शक्ति एक्सप्रेस हर दिन शाम 07 बजकर 05 मिनट पर नई दिल्ली से चलती है और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाती है. उसने इंस्टाग्राम पर एसी कोच में सफर से जुड़ा अलग-अलग वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिला ने बताया कि मुझे भारतीय रेलवे से यह उम्मीद नहीं थी. वो भी खासकर जब आप फर्स्ट एसी में सफर कर रहे हों. उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ और कई लोगों ने कमेंट किए हैं. कुछ लोगों ने महिला को सलाह दे दी तो कुछ लोगों ने कमेंट में अपना अनुभव बताया. 

वैष्णो देवी जा रही थी महिला

महिला का इंस्टाग्राम पर Veer And Mumma नाम से अकाउंट है. वह अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है. ऐसे ही महिला ने ट्रेन में सफर करने का तीन अलग-अलग वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वह शक्ति एक्सप्रेस से वैष्णो देवी जा रही थी. वैष्णो देवी ट्रिप के बाद उसने एक वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा, "भारतीय रेलवे से मुझे यह उम्मीद नहीं थी." महिला ने आगे वीडियो के साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें उसने अपना इंडियन रेलवे के फर्स्ट AC कोच में सफर का अनुभव बताया.

उसने लिखा कि वह अपने 2 साल के बच्चे के साथ सफर कर रही थी. इस दौरान उसने कोच अटेंडेंट से एक्स्ट्रा कंबल मांगा तो उसे बताया गया कि उनके पास कंबल ही नहीं है.

ट्रेन की घंटी और प्राइवेसी को लेकर की शिकायत

उसने कैप्शन में लिखा कि सच कहूं तो मुझे इंडियन रेलवे में खासकर फर्स्ट AC में इस तरह के अनुभव की उम्मीद नहीं थी. कोच की घंटी भी किसी काम की नहीं थी. उसे बजाने के बाद भी कोई नहीं आया. महिला ने बताया कि उनके पापा को मदद के लिए हर बाहर निकलकर किसी को ढूंढना पड़ता था. 

महिला ने आगे कैप्शन में लिखा कि फर्स्ट AC में होने के बावजूद चाय और कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले लोग बिना खटखटाए सीधे दरवाज़ा खोलते रहे, जिससे बार-बार हमारी प्राइवेसी में खलल पड़ता था. फर्स्ट AC सफ़र के लिए, मुझे सच कहूं तो इससे कहीं बेहतर सर्विस, बेसिक रिस्पॉन्स और कुछ प्राइवेसी की उम्मीद थी. महिला की इंस्टाग्राम पोस्ट पर करीब 400 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 70 से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. 

कमेंट्स में लोगों ने महिला को दे दी सलाह

उसकी पोस्ट के कमेंट्स में कुछ लोगों ने भारतीय रेलवे को लेकर अपना अनुभव साझा किया है तो कुछ लोगों ने महिला को खुद ही जिम्मेदार बनने की सलाह दे डाली. एक यूजर ने लिखा कि आपको बुक की गई हर बर्थ के लिए केवल एक कंबल मिलेगा. आप एक्स्ट्रा कंबल के लिए भारतीय रेलवे से शिकायत नहीं कर सकते. रजिस्टर्ड चाय बेचने वाले आपके दरवाजे को खोलते हैं, तो आपको उसे अंदर से बंद करना पड़ सकता है. मेरा मानना ​​है कि अंदर से लॉक लगाने का सिस्टम है.

यह भी पढ़ें | नवजात बच्चे के साथ गिरते-गिरते बचीं अमेरिका की सेकेंड लेडी, किसी सैनिक ने मदद तक नहीं की- VIDEO

वहीं, एक अन्यू इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "AC वन की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह जनरल बोगी से जुड़ा होता है और दोनों के बीच का गेट लगातार खुला रहता है. इसलिए अगर वे एसी वन का वॉशरूम भी इस्तेमाल कर लें, तो एसी 3 का किराया देना भी बेकार हो जाता है. इसी समस्या के चलते हमने एसी टू बुक करना शुरू कर दिया है." एक अन्य ने लिखा कि भारत में निजता नाम की कोई चीज नहीं है, सरकार से इसकी उम्मीद मत कीजिए. 

यह भी पढ़ें | 'एक्स को छोड़ा, क्योंकि करोड़ों नहीं कमाता था...' पहली डेट पर लड़की ने कर दी डिमांड; डिलीट करना पड़ा डेटिंग ऐप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Indian Railways, First AC Coach Viral Video, Indian Railways Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com