Viral Video: जिनको दुनिया घूमने का शौक है, उनको न पैसे की तंगी रोक सकती है. न ही उनको समय की कमी. बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो जेब में एक रुपये रखे बिना दुनिया घूमने निकल पड़े और लिफ्ट मांग-मांगकर एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच रहे. अभी इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और एक्स समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो भारत घूमने आए कुछ विदेशी टूरिस्टों के हैं, जो लग्जरी लाइफ छोड़कर ऑटो रिक्शा से भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहे हैं. बीते दिनों तक दो विदेशी टूरिस्ट का वीडियो सामने आया, जो स्पीति वैली के खतरनाक रास्ते पर ऑटो लेकर जा रहे थे.
61 लोग 37 ऑटो में घूम रहे भारत
ऐसे ही एक वीडियो में यूरोपीय देश नॉर्वे (Norway) का एक मेयर ऑटो लेकर भारत में घूमता नजर आया. नॉर्वे के पॉलिटिशियन का नाम जो इंगे हेसजेविक (Jo Inge Hesjevik) है. वह पोरसैंजर (Porsanger) के मेयर हैं. Hesjevik का वीडियो इंस्टाग्राम पर गुजरात के रहने वाले एक युवक चिंतन मौर्य ने पोस्ट किया. चिंतन ने बताया कि पूरी दुनिया से 61 लोग आएं हैं और 37 टुक टुक (ऑटो रिक्शा) लेकर पूरा भारत घूम रहे हैं.
पोरसैंजर मेयर ने भारत ट्रिप की पोस्ट की तस्वीर
Jo Inge ने अपनी फेसबुक अकाउंट से भी भारत टूर को लेकर कई पोस्ट किए हैं, जिनमें वह भारत में ऑटो से अलग-अलग हिस्सों में घूमते नजर आए. फेसबुक पर नॉर्वे के नेता ने जैसलमेर की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने साथी के साथ ऑटो रिक्शा में बैठे दिखे. फेसबुक पोस्ट में Jo Inge ने लिखा कि इस समय वह भारत में घूम रहे हैं, जिसमें वह अपना रिक्शा खुद चला रहे हैं. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में बताया कि अब तक 1400 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं और बंगाल के दक्षिणी छोर तक पहुंचने के लिए अभी 2900 किमी बारी है.
गोवा में खराब उनका ऑटो
वहीं एक अन्यू पोस्ट में Jo Inge ने लिखा कि भारत में रिक्शा से यात्रा कर रहा हूं. रिक्शा रेस में कई लोग हैं जो अपने उद्देश्य के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए एक स्प्लिस (सामूहिक दान पेटी) बनाते हैं, हम इसमें माहिर नहीं हैं इसलिए हमने सीधे दान दिया है. फिर हमने एक लिंक जोड़ा है और आशा करते हैं कि जो लोग सक्षम हैं, वे हमारे इस नेक काम में योगदान देंगे. अपनी गोवा ट्रिप को लेकर भी पोरसैंजर के मेयर ने पोस्ट की है, उन्होंने बताया कि हम गोवा से सुरक्षित निकल गए. ऑटो का एक साइड शीशा टूट गया. कुछ पुर्जे ढीले पड़ गए.
यह भी पढ़ें | नौकरी के लिए साड़ी में दौड़ी, परिवार पालने के लिए विधवा मां ने खाली पांव पूरी की 1600 मीटर की रेस
मेयर के साथी ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट
Porsanger मेयर Jo Inge के साथ ऑटो में घूम रहे Oyvind Hesjevik ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट की. एक पोस्ट में Oyvind ने बताया कि सफर राजस्थान के जलते हुए रेगिस्तान से शुरू हुआ. हम दक्षिण-पश्चिम की ओर निकले और पूरा दिन पाकिस्तान की सीमा के किनारे-किनारे गाड़ी चलाते रहे. चूंकि अंधेरे में गाड़ी चलाना बिल्कुल भी सलाह नहीं दी गई थी, इसलिए शाम ही हमने एक बॉर्डर शहर में होटल खोजा और वही रुक गए. Oyvind के इंस्टा बॉयो के अनुसार, वह भारत में 11 अक्टूबर तक रहेंगे और ऑटो रिक्शा से अलग-अलग जगह जाएंगे.
यह भी पढ़ें | भारत के गांव घूमने गया विदेशी टूरिस्ट इस फॉर्मूले का हुआ दीवाना, बोला- मेरी सोच बदल दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं