फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार इन दिनों मेक्सिको में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फुटबॉल फैंस की नहीं, बल्कि एक बत्तख की भी हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मेक्सिको की जर्सी पहने एक पालतू बत्तख सड़क पर अपने ओनर के पीछे-पीछे चलती नजर आ रही है. वीडियो में दिख रहे इस अनोखे नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया है.
मेक्सिको की जर्सी पहनकर निकली बत्तख
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैच के दौरान भीड़ के बीच एक महिला और एक बच्चा सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं. ठीक उनके पीछे एक पालतू बत्तख भी आराम से चल रहा है. इस वीडियो की खास बात यह है कि बत्तख ने मेक्सिको फुटबॉल टीम की जर्सी पहन रखी है. जर्सी पहने जब बच्चा चल रहा था तो उसे देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और अपना फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे.
#Watch | A duck in Mexico's jersey joins World Cup fans on day 1 of the FIFA World Cup; Video goes viral
— NDTV (@ndtv) June 13, 2026
(Credits: Ramón Alejandro/X) pic.twitter.com/Cin2DZWkPl
लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
वीडियो में बत्तख इतना सुंदर लग रहा है कि सोशल मीडिया पर आते ही उसके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. लोग बत्तख की मासूमियत और उसके फुटबॉल प्रेम को देखकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बत्तख पहले से ही हममें से ज्यादातर लोगों से बड़ा फेन है. वहीं दूसरे यूजन ने लिखा कि FIFA वर्ल्ड कप के पहले दिन मैक्सिको की जर्सी पहने एक बत्तख ने सबका ध्यान खींचा.
फुटबॉल के जुनून में डूबा मेक्सिको
फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत मेक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में हुई. मेक्सिको ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया. सड़कों से लेकर स्टेडियम तक हर जगह फुटबॉल फैंस का उत्साह देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं