विज्ञापन

चलती कार में खतरनाक स्टंट करते दिखे युवक, कसोल का वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

हिमाचल प्रदेश के कसोल में कुछ युवक चलती कार की छत, खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कड़ा विरोध किया.

चलती कार में खतरनाक स्टंट करते दिखे युवक, कसोल का वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
कसोल में गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट करते युवा
सोशल मीडिया

कसोल की खूबसूरत वादियों में जहां लोग सुकून और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं, वहीं कुछ युवकों ने सड़क को स्टंट का मंच बना दिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक चलती कार की छत पर चढ़कर और खिड़कियों से लटककर मस्ती करते नजर आ जाएंगे. लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के लिए इस तरह अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है.

पूरे राज्य की इमेज खराब कर रहे कुछ लोग

जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को @iNikhilsaini नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. क्या फैंटेसी है ये कपड़े खोल के गाड़ी पर घूमने की, वो भी पहाड़ों में? एक बार के लिए बीच एरिया में भी समझ आ जाए, लेकिन पहाड़? आस-पास दूसरे टूरिस्ट को देखो, लोकल औरतें भी आस-पास घूम रही हैं. यह कैसी बेशर्मी है? इस बर्ताव का कोई बचाव नहीं है. ऐसे कुछ लोग पूरे राज्य की इमेज खराब कर देते हैं.

चलती कार की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकले युवक

जानकारी के अनुसार, करीब 21 सेकंड के वायरल वीडियो में कई युवक एक कार के अंदर और बाहर दिखाई दे रहे हैं. कुछ युवक कार की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर लटके हुए हैं. वहीं कुछ बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं. वीडियो में दो युवक चलती कार की छत पर खड़े होकर डांस और मस्ती करते भी दिखाई दे रहे है. वहीं वीडियो में एक युवक कार के दरवाजे के किनारे बैठा हुआ भी दिख रहा है, जबकि गाड़ी लगातार चल रही है. ऐसा लग रहा है कि सभी युवक वीडियो बनाने और जश्न मनाने में व्यस्त थे. हालांकि उनकी यह हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है.

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर विरोध किया. एक यूजर ने लिखा कि इनको लगता है ये बिना कपड़ों के ये फेमस हो जाएंगे और मस्त यहां पर कूल दिखेंगे. शायद ये लोकर की गालियों से वाकिफ नहीं है, गालियां ही सुनेंगे और क्या. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सिर्फ सख्त कदम ही इस शर्मनाक हरकत को रोक सकते हैं. वे कश्मीर में ऐसा करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि वहां इस्लामी चरमपंथी हैं, पंजाब में निहंगों की वजह से ऐसा नहीं कर सकते है.

पर्यटकों के व्यवहार पर उठे सवाल

घटना के बाद लोगों ने लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के बढ़ते गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर चिंता जताई है. यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं. फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kasol, Tourists, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com